ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में हुए 2016 ओलंपिक खेल रविवार को समाप्त हो गए। रियो ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार को मारकाना स्टेडियम में हुई। बारिश होने के बावजूद भी सेरेमनी की रंगत जरा भी फीकी नहीं पड़ी। कई आर्टिस्ट्स ने अपने देश की संस्कृति, सभ्यता और विविधता से जुड़े प्रोग्राम पेश किए। मगर एक चीज जिसने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया वो जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शानदार एंट्री थी।
दरअसल 2020 का ओलंपिक खेल टोक्यो में होना है। ओलिंपिक का फ्लैग ब्राजील से रिसीव करने के मौके पर जापान के पीएम शिंजो आबे खुद मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मशहूर वीडियो गेम कैरेक्टर सुपर मारियो जैसा लुक अपनाया हुआ था। शिंजो आबे ने सुपर मारियो की तरह लाल टोपी पहनी हुई थी। इतना ही नहीं एनिमेशन गेम्स की तरह ही वह स्टेज पर भी ग्रीन पाइप से बाहर निकले और हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया। टोक्यो को 2020 ओलंपिक की मेजबानी दी गई है और उसने अपने प्रधानमंत्री शिंजो एबे के नेतृत्व में 32वें ओलंपिक खेलों की तैयारियों की अपनी झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान रियो के मेयर एडवडरे पेस से ओलंपिक झंडा लेकर टोक्यो की मेयर (गवर्नर) यूरीकी कोइके को सौंपा गया।
शिंजे आबे के सुपर मारियो लुक को इंटरनेट पर बेदह पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर लोगों ने इस संबंध में कई तस्वीरें और meme पोस्ट किए हैं। देखिए शिंजे आबे की एंट्री को लेकर ट्विटर पर किस तरह की प्रतिक्रिया रही-
https://twitter.com/Rxbun/status/767534865726205953
Oh my god. The #Japan2020 HYPE #ClosingCeremony feat. Pac-man, Mario, Doraemon, Hello Kitty, was super cool. Shinzo Abe is the man.
— Neha Tiwari (@Nehalia) August 22, 2016
What a character ! I'm impressed #Japanese PM #ShinzoAbe dressed as #SuperMario during #ClosingCeremony #Tokyo2020 pic.twitter.com/AybrC2o3e6
— RUBY RAZA ? (@rubyraza) August 22, 2016
Which Shinzo Abe Are You Take The Quiz pic.twitter.com/8vVABGzCcq
— Gore Vidal Sassoon (@JimmyJazz1968) August 22, 2016
Fact: Shinzo Abe’s plan to get Japan’s massive debt under control is mainly to collect coins in basements #Abenomics pic.twitter.com/RHUkKdjyZV
— Matt Bevan (@MatthewBevan) August 22, 2016
SUPER SHINZO ABE BROS #ClosingCeremony pic.twitter.com/lqX8DOMnbo
— nyarth ? (@nyarth) August 22, 2016