रियो ओलंपिक 2016 का पांचवा दिन भारत के लिए निराशाजनक ही रहा। शूटिंग में निराशानजनक प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। जीतू राय 50 मीटर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन में फाइनल में भी जगह नहीं बना पाए। महिला हॉकी, जूडो, और भारोत्तोलन में भी भारत को निराशा ही हाथ लगी। सिर्फ तीरंदाजी में भारतीय महिला खिलाड़ी अगले राउंड में जाने में सफल हो पाईं। भारत के लिए यह ओलंपिक बेहद खास माना जा रहा है। भारत ने रियो में अपना रिकॉर्ड सबसे बड़ा दल भेजा है। रियो में भारत की तरफ से 118 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। भारत ने इससे पहले लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत को उम्मीद है कि इस बार पदकों की संख्या दहाई के अंकों में रहेगी।
ओलंपिक का छठा दिन (गुरुवार, 11 अगस्त) भारत के लिए बेहद अहम है। आज दोनों भारतीय महिला तीरंदाज अगले दौर में खेलेंगी। बोम्बायाला देवी लैशराम और दीपिका कुमारी आज अंतिम सोलाह के लिए खेलेंगी अगर वो अपने दौर जीतती जाती हैं तो वो गोल्ड पदक के लिए भी गुरुवार को ही मुकाबला होगा। इसके अलावा भारतीय बैडमिंटन दल भी आज अपने अभियान की शुरुआत करेगा। साइना इस खेल में भारत की लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। मुक्केबाजी में शिवा थापा आज रिंग में उतरेंगे। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना चौथा मैच खेलेगी। महिला हॉकी भी अमेरिका के खिलाफ मैच खेलेंगी।
11 अगस्त का भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम
गोल्फ
स्पर्धा : पुरुष व्यक्तिगत राउंड 1
एथलीट : अनिर्बान लाहिरी, एसएसपी चौरसिया
समय : शाम 4 बजे भारतीय समयानुसार
बैडमिंटन
स्पर्धा : महिला डबल्स ग्रुप ए vs जापान
मैच : ज्वाला गुट्टा/अश्विनी पोनप्पा vs ए ताकाहाशी/ एम मत्सुतोमो
समय : शाम 4:30 भारतीय समयानुसार
स्पर्धा : पुरुष डबल्स ग्रुप डी vs इंडोनेशिया
मैच : सुमित रेड्डी/मनु अत्री vs एच सेतिअवान/ एम अहसान
समय : शाम 5:30
स्पर्धा : महिला सिंगल्स ग्रुप एम vs हंगरी
मैच : पीवी सिंधू vs लॉरा सरोसी
समय : शाम 6:40
स्पर्धा : महिला सिंगल्स ग्रुप जी vs ब्राजील
मैच : साइना नेहवाल vs लोहायनी विसेंटे
समय : शाम 7:50
स्पर्धा : पुरुष सिंगल्स ग्रुप एच vs मेक्सिको
मैच : किदम्बी श्रीकांत vs लाइनो मुनोज़
समय : 12 अगस्त सुबह 5:35
आर्चरी
स्पर्धा : महिला व्यक्तिगत प्रीक्वार्टरफाइनल
एथलीट : बोम्बायाला देवी लैशराम
समय : शाम 5:56
अगर भारतीय महिला तीरंदाज मैच जीतते हुए आगे बढ़ती है तो इस स्पर्धा के बाकी के सारे मैच भी आज ही होने हैं।
रियो ओलंपिक से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
हॉकी
स्पर्धा : पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप बी)
मैच : भारत vs नीदरलैंड्स
समय : शाम 6:30
महिला हॉकी
स्पर्धा : महिला टूर्नामेंट (ग्रुप बी)
मैच : अमेरिका vs भारत
समय : 12 अगस्त को सुबह 4 बजे
बॉक्सिंग
स्पर्धा : पुरुष बैंटम 56 किग्रा (राउंड ऑफ 32)
मैच : शिव थापा vs रोबिसी रामिरेज काराज़ना (क्यूबा)
समय : शाम 8 बजे