रियो ओलंपिक 2016 का चौथा दिन भारत के लिए कुछ उम्मीदें लेकर आया। हॉकी और तीरंदाजी में भारत की उम्मीदें जगी हैं। तीरंदाज अतुन दास अंतिम 16 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने भी शानदार प्रर्दशन करते हुए अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। हॉकी में भी भारत की जगह क्वार्टरफाइनल लगभग पक्की हो चुकी है। भारत के लिए यह ओलंपिक बेहद खास माना जा रहा है। भारत ने रियो में अपना रिकॉर्ड सबसे बड़ा दल भेजा है। रियो में भारत की तरफ से 118 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। भारत ने इससे पहले लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत को उम्मीद है कि इस बार पदकों की संख्या दहाई के अंकों में रहेगी।
ओलंपिक का पांचवां दिन (बुधवार, 10 अगस्त) भारत के लिए बेहद अहम है। आज भारतीय महिला तीरंदाज ऐलिमेनेशन राउंड के लिए तीर चलाएंगे। मुक्केबाजी में 64 किलोग्राम में मनोज कुमार आज रिंग में उतरेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलेगी। जूडो में अवतार सिंह चुनौती पेश करेंगे। निशानेबाजी में एक बार फिर जीतू राय पर निगाहें होंगी।
रियो ओलंपिक से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दस अगस्त का भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम
तीरंदाजी:
महिलाओं की व्यक्तिगत ऐलिमिनेशन का पहला दौर (लॉरेंस बाल्डौफ :आॅस्ट्रिया बनाम बॉम्बयाला देवी लैशराम)
समय: शाम छह बजकर नौ मिनट
दीपिका कुमारी बनाम क्रिस्टीन जॉर्जिया
समय: रात एक बजकर 27 मिनट

भारोत्तोलन
स्पर्धा : पुरुष 77 किग्रा
भारतीय एथलीट शामिल : सतीश शिवलिंगम
समय : शाम 6:30 भारतीय समयानुसार
मुक्केबाजी:
स्पर्धा : पुरुष लाइट वेल्टर (64 किग्रा)
भारतीय एथलीट शामिल: मनोज कुमार बनाम एवलडैस पेट्रौसकास :लिथुआनिया: —
समय: रात तीन बजे

हॉकी:
महिला पूल बी मैच: भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया –
समय: शाम सात बजकर 30 मिनट

जूडो:
अवतार सिंह बनाम मिसेंगा पी (शरणार्थी ओलंपिक टीम)
समय: शाम छह बजकर 30 मिनट
निशानेबाजी:
स्पर्धा : 50 मीटर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन, प्रकाश नन्जप्पा,जीतू राय —
समय: शाम पांच बजकर 30 मिनट।

स्कल्स
दत्तु भोकानल रोइंग- सी/डी सेमीफाइनल
शाम: शाम- 7.50 बजे
भारत के दत्तु भोकानल रोइंग में ओलंपिक पदक जीतने की संभावना खत्म हो गई है। 25 वर्षीय भोकानल को ए/बी सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए शीर्ष तीन स्थानों में से एक पर रहना जरुरी था ताकि वह पदक के लिए स्पर्धा कर सके लेकिन वो चौथे स्थान पर रहे। वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए और सी/डी सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सके, जहां अब वो विश्व रैंकिंग के लिए ही स्पर्धा कर सकेंगे।

