रियो ओलंपिक 2016 का पहला दिन भारत के लिए खास अच्छा नहीं रहा। भारत को शूटिंग, टेनिस और टेबल टेनिस में निराशा हाथ लगी है। हालांकि हॉकी में भारत ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। भारत के लिए यह ओलंपिक बेहद खास माना जा रहा है। भारत ने रियो में अपना रिकॉर्ड सबसे बड़ा दल भेजा है। रियो में भारत की तरफ से 118 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। भारत ने इससे पहले लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत को उम्मीद है कि इस बार पदकों की संख्या दहाई के अंकों में रहेगी।

ओलंपिक का दूसरा दिन (रविवार, 8 अगस्त) भारत के लिए बेहद अहम है। आज भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पदक के लिए तीर लगाएगी। हालांकि रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम कुछ खास नहीं कर पाई है लेकिन उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम रविवार को लय में दिखेगी। इसके अलावा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दीपा करमाकर भी एक्शन में होंगी। वहीं शूटिंग की भी दो अहम मुकाबले होने हैं इनमें पुरुष डबल ट्रेप मुकाबले में मानवजीत सिंह सिद्धू और किनान चेनाई साथ ही महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफायर राउंड, हिना सिद्धू पदक के लिए निशाना लगाएंगे। इसके अलावा रविवार से भारतीय महिला हॉकी टीम भी जापान के खिलाफ अपने अभियान के शुरुआत करेगी।

 

तीरंदाजी

शाम- 5:30-7:10 तीरंदाजी महिला टीम प्रतियोगिता, भारत बनाम कोलम्बिया (दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लेशराम, लक्ष्मीरानी माझी)

रात- 10:30 क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल

रात- 2:30 फाइनल प्रतियोगिता टीम

पूर्व नंबर 1 महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी

जिम्नास्टिक

रात 11 बजे से, महिला क्वालिफायर राउंड, दीपा करमाकर

 

Dipa Karmakar training at IG Stadium on Tuesday. Express photo by Oinam Anand. 19 August 2014

महिला हॉकी

शाम- 7.20 बजे- जापान बनाम भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम भी जापान के खिलाफ अपने अभियान के शुरुआत करेगी। (file photo)

शूटिंग

शाम-5:30, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफायर राउंड, हिना सिद्धू

शाम- 6 बजे, पुरुष ट्रेप क्वालिफायर राउंड, मानवजीत सिंह सिद्धू, किनान चेनाई

रियो ओलंपिक से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें