रियो ओलंपिक में भारत का अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। भारत अब तक रियो में एक भी पदक नहीं जीत पाया। लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे। भारतीय दल के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि भारत अपना खाता भी खोल ले तो वो भी बड़ी बात होगी। पिछले दोनों ओलंपिक में भारत को कुश्ती में पदक मिले है।  भारतीय पहलवान रविंदर खत्री और हरदीप सिंह अपने अपने मुकाबले हारकर बाहर हो चुके हैं। आज बैडमिंटन मुकाबले में भारतीय शटलर श्रीकांत अंतिम आठ में चुनौती पेश करेंगे। इनके अलावा भारतीय महिला पहलवान में रिंग में उतरेंगी। विनेश फोगट और साक्षी मलिक से पदक की उम्मीद बनी हुई है। आज ये दोनों महिला पहलवान रिंग में उतरेंगी।

भारत के आज के मुख्य कार्यक्रम

गोल्फ
अदिती अशोक
समय- शाम 4 बजे

बैडमिंटन

श्रीकांत
पुरुष- क्वार्टरफाइनल
समय-5 बजे

महिला रेसलिंग
फ्रीस्टाइल- साक्षी मलिक (58 किलोग्राम)
समय-6.30

vinesh phogat, vinesh, rio 2016 olympics, rio olympics, olympics 2016, olympics, vinesh phogat wrestling, rio wrestling, olympics wrestling, wrestling news, wrestling
21 साल की विनेश पहली बार ओलंपिक में शामिल हो रही हैं। (Express Photo)

महिला रेसलिंग
फ्रीस्टाइल- विनेश फोगट (48 किलोग्राम)
समय-6.46