दीपिका कुमारी जमशेदपुर के टाटा अकादमी की तीरंदाज हैं। उन्होंने शंघाई में 2016 वें तीरंदाजी विश्व कप मेंं महिला इवेंट वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। अर्जुन अवार्ड विजेता इस भारतीय तीरंदाज ने कमाल का प्रदर्शन किया है। शंघाई 2016 में तीरंदाजी विश्व कप में रांची की इस खिलाड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में में पहला स्थान प्राप्त किया था। उनके बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की जो एरम (676 अंक) रहीं तो तीसरे स्थान पर 672 अंक के साथ जर्मनी की लीजा उनरुह रहीं। जब दीपिका 15 साल की थीं तब 2009 में उन्होंने अमेरिका में 11वीं युवा विश्व तीरंदाजी स्पर्धा अपने नाम की थी। दीपिका ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपना पहला तीरंदाजी विश्व कप व्यक्तिगत खिताब 2012 में जीता था।
दीपिका कुमारी
ब दीपिका 15 साल की थीं तब 2009 में उन्होंने अमेरिका में 11वीं युवा विश्व तीरंदाजी स्पर्धा अपने नाम की थी।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Rio 2016 Olympics समाचार (Rio2016olympics News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 29-07-2016 at 13:45 IST