रियो ओलंपिक 2016 की शुरुआत हो चुकी है । भारत के लिए यह ओलंपिक बेहद खास माना जा रहा है। भारत ने रियो में अपना रिकॉर्ड सबसे बड़ा दल भेजा है। रियो में भारत की तरफ से 118 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। भारत ने इससे पहले लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत को उम्मीद है कि इस बार पदकों की संख्या दहाई के अंकों में रहेगी। ओलंपिक का पहले दिन (शनिवार, 7 अगस्त) ही भारत के लिए बेहद अहम है। पहले दिन पुरुष हॉकी टीम अपने सफर की शुरुआत करेगी। हॉकी में भारत का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ है। भारतीय कप्तान श्रीजेश ने कहा है कि आयरलैंड की टीम को हल्का में नही लिया जा सकता है। पिछले 36 सालों से भारत हॉकी में कोई भी पदक नहीं जीत पाया है। इसके बाद शूटिंग जीतू राय और अपूर्वी चंदेला पर भी निगाहें रहेंगी। भारतीय टेनिस दल भी शनिवार को कोर्ट में अपना दमखम दिखाएंगे। पुरूष युगल में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना और महिला युगल में सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोंबारे टेनिस कोर्ट का रुख करेंगे।
पुरुष हाकी:
शाम साढ़े सात बजे: भारत बनाम आयरलैंड

रोइंग:
शाम पांच बजे से, दत्तू भोकानल सिंगले (पुरूष सिंगल स्कल्स)

निशानेबाजी:
शाम पांच बजे से: पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल:  जीतू राय, गुरप्रीत सिंह
शाम पांच बजे से: महिला 10 मीटर एयर रायफल: अपूर्वी चंदेला, अयोनिका पाल

टेबल टेनिस:

शाम साढ़े पांच बजे से: पुरूष एकल :अचंता शरत कमल,
सौम्यजीत घोष महिला एकल: मनिका बत्रा, मौउमा दास
टेनिस:
रात 11 बजे से: पुरूष युगल लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना
महिला युगल: सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोंबारे

भारोत्तोलन:
सात अगस्त सुबह तीन बजकर 30 मिनट: महिला 48 किग्रा: सेखोम मीराबाई चानू।