RCB  Vs MI IPL 2021: आईपील 2021 (Indian Premier League) के 39वें मुकाबले में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 54 रनों से करारी शिकस्त दी है। आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे हैट्रिक लेने वाले हर्षल पटेल।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी थी। इसके बाद पूरी टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई।

हर्षल पटेल ने हैट्रिक लेते हुए चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने तीन, ग्लेन मैक्सवेल ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट झटके।

पहले खेलते हुए विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने 56 रन बनाकर अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उनके अलावा राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने को भी एक-एक सफलता मिली थी।

‘जब आप अच्छा ना खेलो फिर भी जीत जाओ तो मजा आता है’, KKR के खिलाफ जीत के बाद धोनी ने दिया मजेदार बयान

इस हार के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं 10 मैच में छठी जीत दर्ज कर आरसीबी 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2021

Royal Challengers Bangalore 
165/6 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
111 (18.1)

Match Ended ( Day – Match 39 )
Royal Challengers Bangalore beat Mumbai Indians by 54 runs

Live Updates
23:28 (IST) 26 Sep 2021
RCB ने MI को 54 रनों से दी मात, हर्षल पटेल ने किया कमाल

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी थी। इसके बाद पूरी टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने पांच बार की चैंपियन टीम को 54 रनों से करारी शिकस्त दी। विराट कोहली की टीम की इस जीत के हीरो रहे हर्षल पटेल जिन्होंने हैट्रिक लेते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

23:12 (IST) 26 Sep 2021
हर्षल पटेल की हैट्रिक से MI की हार तय

आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने पारी के 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मुंबई इंडियंस को हार के मुंह में ढकेल दिया है। पटेल ने पहले हार्दिक पंड्या (3), फिर कीरोन पोलार्ड (7) और उसके बाद राहुल चाहर (0) को वापस पवेलियन भेजा।

22:58 (IST) 26 Sep 2021
MI की आधी टीम लौटी पवेलियन, फिर फेल हुए SKY

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। मोहम्मद सिराज ने सूर्यकुमार यादव को 8 रनों पर आउट कर टीम को 5वीं सफलता दिलाई। टीम को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 67 रनों की जरूरत है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

22:45 (IST) 26 Sep 2021
मैक्सवेल ने झटका दूसरा विकेट, MI को लगा चौथा झटका

ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पंड्या को 5 रनों पर क्लीन बोल्ड करके मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुंबई इंडियंस को ये चौथा झटका लगा है और मैक्सवेल ने अपना दूसरा विकेट लिया है। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने भी दो विकेट अपने नाम किए हैं।

22:32 (IST) 26 Sep 2021
चहल ने झटका दूसरा विकेट, ईशान किशन लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। ईशान किशन को भी युजवेंद्र चहल ने वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ये चहल का दूसरा विकेट है। किशन ने 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 9 ओवर में 84 रनों की जरूरत है।

22:28 (IST) 26 Sep 2021
MI को बड़ा झटका, रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट

5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी अब डगमगा गई है। पहले क्विंटन डी कॉक को 24 रनों पर युजवेंद्र चहल ने वापस पवेलियन भेजा और उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान रोहित शर्मा का 43 रनों पर अहम विकेट झटका। 10 ओवर में मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। अगले 10 ओवर में जीत के लिए 87 रनों की जरूरत है।

22:11 (IST) 26 Sep 2021
अच्छी शुरुआत के बाद MI को झटका, डी कॉक को चहल ने किया आउट

अच्छी शुरुआत के बाद 166 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा है। डी कॉक को 24 रनों पर युजवेंद्र चहल ने वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा और ईशान किशन अब क्रीज पर मौजूद हैं।

22:06 (IST) 26 Sep 2021
MI की ताबड़तोड़ शुरुआत, पॉवरप्ले में बनाए 56/0 रन

मुंबई इंडियंस ने 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक शानदार टच में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पार पहुंचा दिया था।

21:39 (IST) 26 Sep 2021
MI को मिला 166 रनों का लक्ष्य, बुमराह ने लिए 3 विकेट

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला है। पहले खेलते हुए विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। विराट कोहली ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने 56 रन बनाकर अर्धशतकीय पारियां खेली। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने को एक-एक सफलता मिली।

21:05 (IST) 26 Sep 2021
ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली के 51 रनों की पारी के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने भी 33 गेंदों पर पचासा जड़ दिया है। इसी के साथ आरसीबी ने 18 ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल के साथ डीविलियर्स क्रीज पर मौजूद हैं।

20:53 (IST) 26 Sep 2021
मिल्ने ने कोहली को किया आउट, RCB को लगा तीसरा झटका

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार बने। उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले सीएसके के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। आरसीबी को ये तीसरा झटका लगा है।

20:44 (IST) 26 Sep 2021
विराट कोहली का 42वां अर्धशतक, यूएई लेग में लगातार दूसरा पचासा

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद आरसीबी की पारी को संभालते हुए लगातार अपना दूसरा और आईपीएल का 42वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले 30 रन बनाते ही अपने टी20 करियर के 10 हजार रन भी पूरे कर लिए थे।

20:25 (IST) 26 Sep 2021
विराट कोहली ने पूरे किए 10 हजार टी20 रन

विराट कोहली ने टी20 करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अपना 30वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की। इसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए, आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड शामिल है।

20:02 (IST) 26 Sep 2021
पॉवरप्ले में बने 48 रन, कोहली ने संभाला

दूसरे ओवर में ही देवदत्त पडिक्कल का विकेट जल्दी गंवाने के बाद आरसीबी की पारी को कप्तान कोहली ने संभाल लिया है। कोहली ने अभी तक 2 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। इसी के साथ पहले पॉवरप्ले तक आरसीबी ने एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं।

19:47 (IST) 26 Sep 2021
आरसीबी को लगा पहला झटका, पडिक्कल बिना खाता खोले आउट

पारी के दूसरे ओवर में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने देवदत्त पडिक्कल को बिना खाता खोले वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

19:37 (IST) 26 Sep 2021
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

19:16 (IST) 26 Sep 2021
MI ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, 7.30 बजे शुरू होगा लाइव एक्शन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करेगी। आज मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है। मुकाबला 7.30 बजे से शुरू होगा। ये आईपीएल 2021 का 39वां मुकाबला है जिसका आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

19:10 (IST) 26 Sep 2021
ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

19:09 (IST) 26 Sep 2021
ये है रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

18:36 (IST) 26 Sep 2021
दोनों टीमों में हो सकते हैं य बदलाव

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दोनों मुकाबले हारने के बाद आज विराट कोहली वानिंदू हसरंगा की जगह उनके हमवतन दुश्मंथा चमीरा और नवदीप सैनी की जगह शाहबाज अहमद को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा पिछले दो मुकाबले से बाहर रहे हार्दिक पंड्या की आज मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी हो सकती है।

17:41 (IST) 26 Sep 2021
पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे और MI छठे स्थान पर

दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी ने जहां 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं तो रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस 9 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे स्थान पर है और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर।

16:38 (IST) 26 Sep 2021
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी

हेड टू हेड रिकॉर्ड में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें इससे पहले 28 बार आईपीएल में भिड़ चुकी हैं। मुंबई ने 17 बार जीत दर्ज की है तो विराट कोहली की टीम सिर्फ 11 बार ही जीत पाई है।

16:23 (IST) 26 Sep 2021
ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, सौरभ तिवारी/हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, टिम डेविड, वानिंदू हसरंगा/दुश्मंथा चमीरा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्म सिराज।

16:05 (IST) 26 Sep 2021
कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?

मैच की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर देखी जा सकती है। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। आप जनसत्ता.कॉम पर भी आईपीएल 2021 के इस मैच की लाइव कॉमेंट्री, स्कोरकार्ड और नवीनतम अपडेट भी देख सकते हैं।

16:04 (IST) 26 Sep 2021
कब और कहां होगा आज का मुकाबला ?

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2021 का 39वां मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और लाइव एक्शन शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।