Ranji Trophy Final 2019-20, Saurashtra vs Bengal 5th Day: देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2019-20 का फाइनल सौराष्ट्र और बंगाल के बीच ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र को विजेता घोषित किया गया। वह 73 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुआ है। सौराष्ट्र की टीम चौथी बार फाइनल खेली। वह तीन बार खिताबी मुकाबले में हार गई थी। वहीं, बंगाल की टीम 2007 के बाद पहली बार फाइनल खेली, लेकिन हार गई।
सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे। बंगाल की टीम पहली पारी में 381 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह वह सौराष्ट्र से पहली पारी के आधार पर 44 रन पीछे रही। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 105 रन बना लिए थे। तब दोनों कप्तानोंं ने ड्रॉ पर सहमति जता दी। दूसरी पारी में सौराष्ट्र के लिए अवि बरोट ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। बंगाल के लिए शहबाज अहमद ने दो विकेट लिए।
Celebrations begin in the Saurashtra camp as they take the first-innings lead in the @paytm #RanjiTrophy 2019-20 #Final.
Scorecard https://t.co/LPb46JOjje#SAUvBEN @saucricket pic.twitter.com/rVtruZGSud
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 13, 2020
इससे पहले चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय बंगाल ने पहली पारी में 147 ओवर में 6 विकेट पर 354 रन बनाए थे। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। सौराष्ट्र की पहली पारी 425 रन पर ऑलआउट हुई थी। सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है। बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी 2019-20 का फाइनल सौराष्ट्र और बंगाल के बीच ड्रॉ रहा। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे। बंगाल की टीम पहली पारी में 381 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह वह सौराष्ट्र से पहली पारी के आधार पर 44 रन पीछे रही। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 105 रन बना लिए थे। तब दोनों कप्तानोंं ने ड्रॉ पर सहमति जता दी। पहली पारी में बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र को विजेता घोषित किया गया। वह 73 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुआ है।
सौराष्ट्र का तीसरा विकेट 82 रन के स्कोर पर गिरा। अर्पित वासवाड़ा 3 रन बनाकर शहबाज अहमद की गेंद पर पवेलियन लौट गए। अवि बरोट 39 और शेल्डन जैक्सन 10 रन बनाकर नाबाद हैं। सौराष्ट्र की कुल बढ़त 148 रन की हो गई है।
दूसरी पारी में सौराष्ट्र को पहला झटका लग चुका है। हार्विक देसाई को शाहबाज अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई। हार्विक को सब्सिट्यूट अभिषेक रमन ने लपका। हार्विक के आउट होते ही अंपायरों ने लंच का ऐलान कर दिया। लंच के समय सौराष्ट्र का स्कोर 11.1 ओवर में एक विकेट पर 38 रन था। अवि बरोट 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। हार्विक 3 चौके की मदद से 31 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए।
ऐसे में पहली पारी में बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी चैंपियन बन गया। सौराष्ट्र ने पहली बार इस सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट का खिताब जीता है। हालांकि, चूंकि अभी पांचवें दिन का काफी खेल बाकी है ऐसे में सौराष्ट्र दूसरी पारी खेलेगी। अब सिर्फ चमत्कार ही बंगाल को जिता सकता है। वह यह है कि बंगाल को दिन के बचे ओवरों में आलआउट कर दे और जीत के लिए जो लक्ष्य मिले उसे दिन का खेल खत्म होने तक वह हासिल कर ले।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल की टीम पहली पारी में 161 ओवर में 381 रन पर आलआउट हो गई। इस तरह वह पहली पारी के आधार पर सौराष्ट्र से 44 रन पीछे रही। चूंकि आज मैच का आखिरी दिन है और दोनों टीमों की दूसरी पारियां पूरी होना असंभव है।
आकाशदीप खाता भी नहीं खोल पाए। मजूमदार 8 चौके की मदद से 51 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। इस समय क्रीज पर मुकेश कुमार और अर्नब त्यागी हैं। त्यागी 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बंगाल के हाथ से खिताब छिनता दिख रहा है। उसे 153वें ओवर में दो झटके लगे। ओवर की चौथी गेंद पर जयदेव उनादकट ने अंशूतुप मजमूदार को एलबीडब्ल्यू कर सौराष्ट्र को बड़ी सफलता दिलाई। उनकी जगह आए आकाशदीप ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। रणजी ट्रॉफी 2020 के फाइनल में पांचवें और आखिरी दिन का खेल जारी है। बंगाल के अंशूतुप मजूमदार 61 और अर्नब त्यागी 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 151 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद बंगाल का स्कोर 6 विकेट पर 358 रन है।