रणजी ट्रॉफी 2020 के सेमीफाइनल मुकाबले आज से यानी की 29 फरवरी से शुरू हो गए हैं। पहला मैच बंगाल और कर्नाटक के बीच और दूसरा मुकाबला गुजरात और सौराष्ट्र के बीच हो रहा है। कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरी ओर, गुजरात ने भी टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
कोलकाता के ईडन गार्डन में बंगाल की टीम ने कर्नाटक के खिलाफ 9 विकेट पर 275 रन बना लिए। उसके लिए अनुस्तूप मजूमदार ने नाबाद 120 रन की पारी खेली। अनुस्तूप के अलावा आकाश दीप ने 40 और शाहबाज अहमद ने 35 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
दूसरी ओर, सौराष्ट्र और गुजरात के बीच सेमीफाइनल मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। सौराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट पर 217 रन बनाए। उसके लिए अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। किशन परमार ने 37 और हार्विक देसाई ने 35 रनों का योगदान दिया। गुजरात के लिए अरजान ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए हैं।
सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है तो गुजरात की कप्तानी पार्थिव पटेल कर रहे हैं। वहीं, बंगाल की अभिमन्यु के पास है तो कर्नाटक की कप्तानी करुण नायर कर रहे हैं। देखना होगा कि फाइनल में कौन सी दो टीमें अपना स्थान पक्का करती हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन में बंगाल की टीम ने कर्नाटक के खिलाफ 9 विकेट पर 275 रन बना लिए। उसके लिए अनुस्तूप मजूमदार ने नाबाद 120 रन की पारी खेली। अनुस्तूप के अलावा आकाश दीप ने 40 और शाहबाज अहमद ने 35 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
सौराष्ट्र और गुजरात के बीच सेमीफाइनल मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। सौराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट पर 217 रन बनाए। उसके लिए अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। किशन परमार ने 37 और हार्विक देसाई ने 35 रनों का योगदान दिया। गुजरात के लिए अरजान ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए हैं।
बंगाल के अनुस्तूप मजूमदार ने अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। वे 103 और मुकेश कुमार 3 रन बनाकर नाबाद हैं। अनुस्तूप ने अपनी अब तक की पारी में 16 चौके लगाए। उनकी पारी की बदौलत बंगाल की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर के नजदीक पहुंच रही है।
सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जैक्सन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। गुजरात के खिलाफ सौराष्ट्र ने 5 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। शेल्डन 59 और चिराग जानी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बंगाल की टीम के 7 विकेट 139 रन पर गिर गए थे। इसके बाद से अनुस्तूप मजूमदार और आकाश दीप 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं। अनुस्तूप शतक के करीब हैं। बंगाल का स्कोर 7 विकेट पर 236 रन हो गया है।
सौराष्ट्र को चायकाल के बाद लगातार दो झटके लगे। विश्वराज जडेजा 26 रन और अर्पित वासवाड़ा खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। जडेजा को अरजान ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया। वहीं, अर्पित को अरजान ने रूजूल भट्ट के हाथों कैच कराया। शेल्डन जैक्सन 34 और चिराग जानी खाता खोले बगैर क्रीज पर मौजूद हैं।
बंगाल का 7वां विकेट भी गिर गया। शाहबाज अहमद 50 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें अभिमन्यु मिथुन ने बोल्ड कर दिया। बंगाल की टीम 7 विकेट पर 173 रन बना चुकी है। अनुस्तूप मजूमदार 53 और आकाश दीप 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले दिन के दूसरे सत्र में सौराष्ट्र को लगातार दो झटके लगे। हार्विक देसाई 148 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अरजान ने पवेलियन भेजा। हार्विक के बाद अवि बरोट भी चलते बने। उन्हें अक्षर पटेल ने ध्रुव रावल के हाथों कैच कराया। बरोट ने 63 गेंद पर 27 रन बनाए। फिलहाल विश्वराज जडेजा और शेल्डन जैक्सन क्रीज पर हैं।
शाहबाज अहमद और अनुस्तूप मजूमदार बंगाल की पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। अब तक अहमद ने 32 गेंद पर 28 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। अनुस्तूप ने 57 गेंद पर 25 रन बना लिए हैं।
सौराष्ट्र ने गुजरात के खिलाफ मैच में 100 रन पूरे कर लिए। पहली पारी में उसके सिर्फ एक ही विकेट गिरे हैं। हार्विक देसाई 34 और अवि बरोट 26 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 38 रन की साझेदारी की है।
लंच के बाद बंगाल की टीम को छठा झटका लगा। श्रीवत्स गोस्वामी खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उन्हें आर. मोरे ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। बंगाल के अनुस्तूप मजूमदार 14 और शाहबाज अहमद 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
लंच तक बंगाल के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम का स्कोर 66 रन है। अनुस्तूप मजूमदार 4 रन बनाकर नाबाद हैं। लंच से ठीक पहले बंगाल को पांचवां झटका लगा। सुदीप चटर्जी 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। आर. मोरे ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। सुदीप ने 83 गेंदों का सामना किया था।
बंगाल के 4 बल्लेबाज 62 रन के अंदर पवेलियन लौट गए। अर्नब नंदी को अभिमन्यु मिथुन ने विकेटकीपर श्रीनिवास के हाथों कैच कराया। नंदी ने 41 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। मनोज तिवारी 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें कृष्णप्पा गौतम ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। सुदीप चटर्जी 20 और अनुसूप्त मजूमदार खाता खोले बगैर क्रीज पर हैं।
सौराष्ट्र का पहला विकेट 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। ओपनर किशन परमार बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने पहले विकेट के लिए हार्विक देसाई के साथ 62 रन की साझेदारी की। परमार 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले उन्हें 23वें ओवर में जीवनदान मिला था, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सके।
सौराष्ट्र के ओपनर्स ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। हार्विक देसाई और किशन परमार ने टीम को ठोस शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने 16वें ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। सौराष्ट्र ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए। परमार 26 और हार्विक 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
बंगाल की पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट पर 24 रन हैं। सुदीप बनर्जी 4 और अर्नब नंदी 4 रन बनाकर नाबाद हैं। 15 ओवर तक बंगाल के बल्लेबाज सिर्फ 4 चौके ही लगा पाए हैं। इनमें से तीन चौके आउट होकर पवेलियन लौट चुके अभिमन्यु ईश्वरन ने मारे थे। वहीं, एक चौका अर्नब ने लगाया है।
बंगाल का दूसरा विकेट 11वें ओवर की पहली गेंद पर गिर गया। ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रसिद्द कृष्णा की गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने उनका कैच लिया। बंगाल का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन हो गया है। सुदीप चटर्जी और अर्नब नंदी क्रीज पर हैं।
सौराष्ट्र के ओपनर किशन परमार और हार्विक देसाई ने टीम को ठोस शुरुआत दी। दोनों ने शुरुआती पांच ओवर में विकेट को बचाते हुए बल्लेबाजी की। सौराष्ट्र ने 9 रन बना लिए हैं। परमार 3 और हार्विक 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
बंगाल का पहला विकेट पारी के तीसरे ओवर में ही गिर गया। अभिमन्यु मिथुन ने अभिषेक रमन को पवेलियन भेज दिया। अभिषेक 10 गेंद में खाता भी नहीं खोल पाए। मिथुन की गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर श्रीनिवास के दस्तानों में चली गई। कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास का पहला डीआरएस लिया और उसे पहली सफलता मिली।
वहीं रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है। अब देखना होगा कि आखिर सौराष्ट्र किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं।
रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर बंगाल के बल्लेबाज किस तरह से शुरुआत करते हैं।