IPL 2019, RR vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 14 रनों से हरा दिया। इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे क्रिस गेल जिन्होंने, 79 रनों की शानदार पारी खेली। गेल को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, सरफराज 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल के दम पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। गेल ने 47 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में राजस्थान राॉयल्स 20 ओवर में 9विकेट पर सिर्फ 170 रन ही बना सकी।इस दौरान मैच में बटलर को अश्विन ने विवादास्पद ढंग से आउट कर एक नई बहस को जन्म दे दिया। राजस्थान रायल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘मांकड़िग’ के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने जब किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने मैच के दौरान विवादित ढंग से उन्हें आउट किया ।

बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिये बिना मांकड़िग से आउट किया। खेल के नियमों के अनुसार तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया लेकिन ऐसे विकेट खेलभावना के विपरीत माने जाते हैं । इसके बाद बटलर और अश्विन के बीच तीखी बहस भी हुई । राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 69 और संजू सैमसन ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब की ओर से सैम कुरेन, मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत ने 2-2 विकेट लिए।

[live_score_card league=”ipl” gamecode=”189313″ ]

Live Blog

Highlights

    23:36 (IST)25 Mar 2019
    14 रन से जीता पंजाब

    किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हरा दिया है। जयपुर में पंजाब की ये पहली जीत है। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे क्रिस गेल

    23:33 (IST)25 Mar 2019
    हैट्रिक चांस

    गौतम के रुप में अंकित राजपूत ने एक और विकेट झटक लिया है। ये गेंद हैट्रिक गेंद है। 4 गेंद में राजस्थान को जीत के लिए 21 रनों की दरकार है।

    23:32 (IST)25 Mar 2019
    आठवां विकेट भी आउट

    आठवां विकेट भी राजस्थान का गिर गया है और इसके साथ ही ये मैच पंजाब के पाले में जाता नजर आ रहा है। उनदकट 1 रन बनाकर आउट।

    23:30 (IST)25 Mar 2019
    आखिरी ओवर

    163 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर रन आउट। आखिरी ओवर में चाहिए जीत के लिए 21 रन।

    23:27 (IST)25 Mar 2019
    7वां झटका

    मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जोफरा आर्चर रन आउट हो गए हैं। ये राजस्थान का 7वां विकेट गिरा है।

    23:23 (IST)25 Mar 2019
    छठा झटका

    स्मिथ के आउट होते ही विकटों की झड़ी लग गई है। मुजीब ने स्टोक्स के बाद राहुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टीम को जीत के लिए अभी भी 12 गेंदों में 27 रन की जरुरत है।

    23:20 (IST)25 Mar 2019
    पांचवा झटका

    मुजीब ने बेन स्टोक्स को 6 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही राजस्थान की आधी टीम पवैलियन लौट गई है।

    23:18 (IST)25 Mar 2019
    चौथा झटका

    स्मिथ के बाद कुरेन ने संजू सैमसन को 30 रन के निजी स्कोर पर चलता किया है और अब दोनों ही बल्लेबाज 0-0 पर खेल रहे हैं।

    23:14 (IST)25 Mar 2019
    राहुल ने लपका शनदार कैच

    केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़कर स्टीव स्मिथ को बाहर की तरफ रवाना कर दिया है। सैम कुरेन की गेंद को कवर के ऊपर से मारने की कोशिश में स्मिथ पंजाब के राहुल के हाथों में गेंद थमा बैठे।

    23:10 (IST)25 Mar 2019
    जीत के लिए चाहिए 39 रन

    16वें ओवर में राजस्थान ने कुल 11 रन बटोरे और इसके साथ ही राजस्थान को अब 24 गेंदों में 39 रन चाहिए। सैमसन 27 और स्मिथ 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

    23:05 (IST)25 Mar 2019
    लय में लौटे स्मिथ

    15वें ओवर में स्टीव स्मिथ के बल्ले से छक्का निकला है। 15 ओवर बाद 135 पर 2। जीत के लिए अब राजस्थान को 30 गेंदों में 50 रनों की दरकार है। संजू 16 और स्मिथ  19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

    23:00 (IST)25 Mar 2019
    रोमांचक हुआ मैच

    राजस्थान को जीत के लिए 36 गेंदों में 67 रन चाहिए। 27 गेंदों से कोई बाउंड्री नहीं आई है।

    22:59 (IST)25 Mar 2019
    14 ओवर का खेल खत्म

    बटलर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर आए हैं। स्मिथ 1 साल बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 14 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन।

    22:51 (IST)25 Mar 2019
    अजीबोगरीब तरीके आउट हुए बटलर

    मैच के 13वें ओवर में जोस बटलर अजीबोगरीब तरीके से आउट होकर पवैलियन की ओर लौट गए हैं। अश्विन इससे पहले गेंद फेंकते उससे पहले ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े बटलर ने क्रीज छोड़ दी। इस बीच अश्विन ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी, जिसे थर्ड अपांयर ने आउट करार दिया।

    22:44 (IST)25 Mar 2019
    11 ओवर बाद स्कोर

    11वें ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 99 रन पर 1 विकेट। जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि अश्विन इकलौत ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने रनों की रफ्तार पर थोड़ा अंकुश लगाया है।

    22:40 (IST)25 Mar 2019
    10 ओवर का खेल खत्म

    10वां ओवर समाप्त और राजस्थान 1 विकेट पर 96 रन। जोस बटलर 64 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    22:38 (IST)25 Mar 2019
    100 के करीब राजस्थान

    10वां ओवर कर रहे हैं अंकित राजपूत। बटलर ने लगातार 2 चौके जड़ राजस्थान का स्कोर 92 रन पर पहुंचाया। टीम को जीत के लिए अब 63 गेंदों में 93 रन की दरकार है।

    22:35 (IST)25 Mar 2019
    सफल ओवर

    रहाणे के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अश्विन का ये ओवर सफल साबित हुआ है और इस ओवर से मात्र 5 रन आए।

    22:32 (IST)25 Mar 2019
    पहला झटका

    राजस्थान को लगा पहला झटका। अश्विन ने कैरम गेंद पर कप्तान रहाणे को 27 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन का रास्ता दिखाया।

    22:31 (IST)25 Mar 2019
    बटलर की फिफ्टी

    8वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही टीम का स्कोर 78 रन पर पहुंच गया है।

    22:29 (IST)25 Mar 2019
    7 ओवर समाप्त

    7 ओवर बाद जोस बटलर 47 रन पर खेल रहे हैं जबकि रहाणे 24 रन पर हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 रन की साझेदारी हो चुकी है।

    22:23 (IST)25 Mar 2019
    कप्तान ने थामी गेंद

    7वां ओवर करने के लिए पंजाब के कप्तान आर अश्विन आए हैं। इससे पहले पावर प्ले में राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 64 रन जोड़े थे।

    22:21 (IST)25 Mar 2019
    सैम कुरेन ने लुटाए रन

    छठे ओवर में सैम कुरेन की काफी पिटाई हो रही है। इस ओवर में बटलर ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए कुल 19 रन बटोरे। इसके साथ ही राजस्थान ने 6 ओवर बाद बिना किसी विकेट के 64 रन बना लिए हैं।

    22:19 (IST)25 Mar 2019
    50 रनों की साझेदारी

    रहाणे और बटलर ने छठे ओवर में पहले विकेट के लिए 50 रन  से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। बटलर 35 और रहाणे 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    22:15 (IST)25 Mar 2019
    राजस्थान की शानदार शुरुआत

    5 ओवर समाप्त हो चुके हैं और राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं। रहाणे 20 और बटलर 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

    22:11 (IST)25 Mar 2019
    मुजीब साबित हुए महंगे

    चौथे ओवर में बटलर ने मुजीब को 1 चौका और छक्का जड़ने के साथ ही राजस्थान का स्कोर 38 रन पर पहुंचा दिया है। बटलर 23 और रहाणे 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    22:06 (IST)25 Mar 2019
    एक और चौका

    शमी को जोस बटलर ने एक और चौका जड़ दिया है। इस तरह तीसरे ओवर से अब तक कुल 8 रन आ चुके हैं।

    22:05 (IST)25 Mar 2019
    तीसरा ओवर

    मोहम्मद शमी तीसरा ओवर कर रहे है, जिसकी दूसरी ही गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया है। शमी पर जल्द विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी।

    22:03 (IST)25 Mar 2019
    दूसरे ओवर में आए 6 रन

    2 ओवर का खेल समाप्त और बिना किसी नुकसान के राजस्थान ने 18 रन बना लिए हैं। दूसरे ओवर में सिर्फ 6 रन आए।

    22:01 (IST)25 Mar 2019
    दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका

    दूसरे ओवर की शुरूआत भी चौके से हुई है। बटलर ने मुजीब की पहली गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

    22:00 (IST)25 Mar 2019
    पहले ही ओवर में जड़े लगातार 3 चौके

    पहले ही ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर  3 चौके जड़ रहाणे ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सैम का ये ओवर महंगा साबित हुआ है और इस ओवर में कुल 12 रन आए। 

    21:57 (IST)25 Mar 2019
    चौका

    ओवर तीसरी गेंद पर कप्तान रहाणे ने सामने की तरफ शानदार चौका जड़ दिया है। 

    21:56 (IST)25 Mar 2019
    राजस्थान की पारी आरंभ

    राजस्थान के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं पंजाब के लिए सैम कुरेन गेंदबाजी के लिए आए हैं।

    21:54 (IST)25 Mar 2019
    स्टोक्स को मिली 2 सफलता

    राजस्थान की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं, धवल और गौतम को 1-1 विकेट मिला। जयदवे उनदकट सबसे महंगे साबित हुए।

    21:44 (IST)25 Mar 2019
    गेल के तूफान ने पंजाब को दिया बड़ा लक्ष्य

    पंजाब के 184 रनों की इस पारी में गेल की शानदार 79 पारी शामिल रही। इस दौरान  गेल ने सबसे तेज आईपीएल में 4 हजार रन पूरे किए। वहीं सरफराज 46 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    21:42 (IST)25 Mar 2019
    राजस्थान को मिला 185 रनों का लक्ष्य

    20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सरफराज ने छक्का जड़ पंजाब का स्कोर 184 रन पहुंचा दिया है। इसके साथ ही राजस्थान को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला है। 

    21:38 (IST)25 Mar 2019
    शानदार चौका

    आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर सरफराज ने पल्लू शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया है। 

    21:36 (IST)25 Mar 2019
    चौथा झटका

    आखिरी ओवर करने के लिए आए हैं बेन स्टोक्स और ओवर की पहली ही गेंद पर पूरन को पवैलियन का रास्ता दिखा दिया है।

    21:34 (IST)25 Mar 2019
    19 ओवर खत्म

    19वें ओवर में आए सिर्फ 12 रन और स्कोर 3 विकेट पर 167 रन। सरफराज 35 जबकि पूरन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    21:30 (IST)25 Mar 2019
    शानदार चौका

    पूरन का शानदार शॉट और गेंद 1 बाउंस के बाद सीमा रेखा के पार चली गई है। अब इन आखिरी के दो ओवरों में पूरन और सरफराज पर बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी है।