महिला विश्व कप 2017 में इंग्लैंड के हाथों फाइनल में 9 रन से शिकस्त के बावजूद हर कोई टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर और कई नामचीन हस्तियों के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया की हौसलाअफजाई की। राहुल गांधी ने लिखा, भारतीय टीम शानदार खेली। परिणाम भले ही हमारे पक्ष में न आया हो, लेकिन आप लोगों ने दिल जीत लिया। राहुल के इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई। राहुल के ट्वीट पर @Punita_Tiwari_ ने लिखा, मैच कब का खत्म हो चुका, लगता है पोगो पूरा करके आ रहे हैं। इस पर @Krzyindian ने लिखा, तुझे बड़ी चिंता है पोगो की, लगता है तेरा पूरा खानदार पोगो ही देखता है। इस पर @Punita_Tiwari_ ने लिखा, ना नेटवर्क है ना बैटरी, चल सो जा मुन्ना। @Krzyindian ने लिखा, कल मिल लियो ट्विटर पर आंटी जी…हम यहां बैठे हैं तुम्हारे जैसों के लिए। @Adarsh126Gupta ने लिखा, पनौती जी आप मैच देखने क्यों बैठ गए। इसके जवाब में @praveenm_mishra ने लिखा, बनिया तेरे चतुर पनौती ने मन की बात की थी न इसलिए हारे। @iakkaran ने लिखा, दुर्भाग्य, पर आप किसी का दिल नहीं जीत सकते। इसका जवाब देते हुए @praveenm_mishra ने लिखा, भक्तों का दिल नही ंजीता जा सकता, क्योंकि अक्ल से अंधे होते हैं भक्त
एेसे भिड़े समर्थक और विरोधी:
दुर्भाग्य,पर आप किसी का दिल नही जीत सकते।।
— Abhishek Anand (कायस्थ) (@itsakkaran) July 23, 2017
भगतो का दिल नहीं जीता जा सकता क्योंकि अक्ल से अंधे होते है भगत
— Praveen Kumar Mishra (India ko vote do RAGA) (@praveenm_mishra) July 23, 2017
जिनकी बुद्धि प्रखर और मन शुद्ध रहता है उन्हें चश्मे की जरूरत नही पड़ती।
चश्मे की जरूरत तो खनग्रेसी को थी और अभी भी है।— Abhishek Anand (कायस्थ) (@itsakkaran) July 23, 2017
तेरी बुद्धि अशुद्ध हो गई है राक्षसी संगत में रहकर जाकर सिमरिया में नहा शायद कुछ बुद्धि आ जाये
— Praveen Kumar Mishra (India ko vote do RAGA) (@praveenm_mishra) July 23, 2017
तू कितनी बार नहाया है।
— Abhishek Anand (कायस्थ) (@itsakkaran) July 23, 2017
धत् बुरबक हम तो गंगा किनारे वाले है ,तू पक्का नाले को गंगा समझ कर कूद गया होगा
— Praveen Kumar Mishra (India ko vote do RAGA) (@praveenm_mishra) July 23, 2017
https://twitter.com/Adarsh126Gupta/status/889175923601190914
https://twitter.com/Adarsh126Gupta/status/889180192073297924
https://twitter.com/Punita_Tiwari_/status/889176632132595713
https://twitter.com/Krzyindian/status/889176967475585024
https://twitter.com/Punita_Tiwari_/status/889177847037911040
https://twitter.com/Krzyindian/status/889178734607048705
गौरतलब है कि रविवार को महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 रनों से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी। इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 51 रन और सारा टेलर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। भारतीय महिला टीम एक समय तक इस लक्ष्य को हासिल करती दिख रही थी, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने लगातार विकेट लेते हुए उसे ऐतिहासिक जीत से महरूम रखा और भारत के हाथ से जीता-जीताया मैच छीन लिया।

