रफेल नडाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं पर हाल ही एक मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे आपको यकीन हो जाएगा कि रफेल नडाल एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ साथ अच्छे इंसान भी हैं। आपने कई बार किसी लाइव मैच को किन्हीं कारणों से कुछ समय के लिए रुकते हुए देखा पर ऐसा कम ही देखा होगा कोई महान खिलाड़ी खुद मैच रोक दे। दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल ने उस वक्त मैच रोक दिया जब दर्शकदीर्घा में बैठी एक मां ने अपनी बेटी को भीड़ में खो दिया। बेटी के खो जाने से परेशान मां की आवाज जब नडाल न सुनी तो उन्होंने कुछ देर के लिए मैच रोक दिया। कुछ वक्त बाद मां को उसकी बेटी मिल गई। बेटी मां से कुछ ही दूर स्टैंड के पास मिल गई। इसके बाद मां ने दौड़कर बेटी को गले से लगा लिया।

बेटी के मिलने के बाद ही नडाल ने दुबारा अपना खेल शुरु किया। यह नजारा देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर नडाल और मां-बेटी का अभिनंदन किया। यह एक डबल्स एग्जीबिशन मैच था। इसमें रफेल नडाल और सिमन सोलबस का मुकाबला कार्लोस मोया और जॉन मैक्नोर से था। आपको बता दें कि पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। नडाल को क्ले कोर्ट का बादशाह कहा जाता है। इस वक्त नडाल को चौथी वरीयता प्राप्त है। नडाल अब तक 14 ग्रांड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा 17 एटीपी वर्ल्ड टूर 500 टूर्नामेंट जीत चुके हैं। नडाल 17 एटीपी वर्ल्ड टूर 500 टूर्नामेंट जीतकर रोजर फेडरर के साथ बराबरी कर चुके हैं। टेनिस में क्ले कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के चलते नडाल को क्ले कोर्ट का बादशाह कहा जाता है। क्ले कोर्ट पर रफेल नडाल लगातार 24 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=A1AOKl19RLA