फ्रांस ने शुक्रवार (6 जुलाई) को निझनी नोवोगोरोड स्टेडियम में खेले गए मैच में उरुग्वे को 2-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस के लिए राफेल वरान ने 40वें मिनट में तो वहीं एंटोनी ग्रीजमैन ने 61वें मिनट में गोल किए। फ्रांस 2006 के बाद से पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा है। वह छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

यह मैच दोनों टीमों के डिफेंस की अग्निपरीक्षा था, जिसे फ्रांस ने जीत लिया। उसके लिए हालांकि उरुग्वे के डिफेंस को तोड़ना आसान नहीं रहा। काफी प्रयासों के बाद वह 40वें मिनट में फ्री किक के दम पर उरुग्वे पर 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही।

वहीं दूसरा गोल उरुग्वे के गोलकीपर फर्नाडो मुसलेरा की गलती से हुआ है। ग्रीजमैन ने बॉक्स के बाहर से शॉट लिया जो सीधा मुसलेरा के हाथों में गया, लेकिन गेंद उनके हाथ से झटक गई और नेट में चली गई। यहां से उरुग्वे के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया था। फ्रांस ने अपने डिफेंस को आखिरी पलों में और मजबूत किया और इसी कारण उरुग्वे एक भी गोल नहीं कर पाई।

[show_fifa_scorecard id=’22030′]

Live Blog

Uruguay vs France Live Streaming, FIFA World Cup 2018 Live Score Updates:

Highlights

    21:24 (IST)06 Jul 2018
    फ्रांस ने जीता मैच

    फ्रांस ने 2-0 से ये मैच अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

    20:24 (IST)06 Jul 2018
    पहले हाफ तक लीड में फ्रांस

    मैच के पहले हाफ तक फ्रांस ने 1-0 से लीड बना रखी है। अगले हाफ में उरुग्वे को तेज खेल दिखाना होगा।

    20:03 (IST)06 Jul 2018
    लुकास हर्नांडिस को येलो कार्ड

    लुकास हर्नांडिस को मैच के 33वें मिनट येलो कार्ड दिखाया गया। अभी तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। सुआरेज को इस मैच में किस का साथ मिलेगा यह देखना होगा। उरुग्वे की ताकत उसका कसा हुआ डिफेंस है जिसने रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी को पेनाल्टी एरिया में जाने के लिए तरसा दिया था। 

    19:48 (IST)06 Jul 2018
    16 मिनट तक कोई गोल नहीं

    पहले 16 मिनट तक कोई भी गोल देखने को नहीं मिले। हालांकि कुछ मौके जरूर बने लेकिन उसे भुनाया नहीं जा सका। पिछले मैच में कवानी ने सुआरेज की मदद से ही गोल किए थे। यह जोड़ी इशारे भर में विपक्षी टीम के नाक के नीचे से गोल कर जाती है। 

    19:39 (IST)06 Jul 2018
    मुकाबला शुरू

    मैच के पहले 8 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। कावानी के न होने से उरुग्वे को एक नकुसान यह भी है कि टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी लुइस सुआरेज का असरदार जोड़ीदार मैच में नहीं होगा जो सुआरेज को कमजोर भी कर सकता है।

    19:17 (IST)06 Jul 2018
    उरुग्वे के लिए चिंता

    उरुग्वे के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि पुर्तगाल के खिलाफ दो गोल करने वाले उसके स्ट्राइकर एडिसन कावानी चोटिल हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें चोट लग गई थी और इसलिए उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वह क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी संदेह है। कोच ओस्कर तबरेज के लिए उनके विकल्प का चुनाव मुश्किल होगा।

    19:07 (IST)06 Jul 2018
    उरुग्वे : 

    गोलकीपर : मार्टिन कम्पाना, फनाडरे मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा। 

    डिफेंडर : मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला। 

    मिडफील्डर : जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।

    फॉरवर्ड : एडिसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।

    19:05 (IST)06 Jul 2018
    फ्रांस :-

    गोलकीपर : लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला। 

    डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान। 

    मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो। 

    फॉरवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।