यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच दिन का दूसरा मुकाबला आज खेला गया। इसमें मुंबा की टीम ने 48-36 के अंतर से मैच को जीत लिया है। इस मुकाबले में मुंबा की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और एकतरफा जीत हासिल की। पहले हाफ में भी मुंबा की टीम ने 23-15 की बढ़त बनाई थी।

वहीं, जब दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ तो मुंबा ने अपना शानदार खेल दिखाया और हरियाणा की टीम मुंबा की कोशिश हर कोशिश में फेल हुई। इसके चलते मुंबा की टीम ने अपना आगे का सफर जारी रखा है और हरियाणा की टीम का सफर अब समाप्त हो गया है।

 

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1818″]

Live Blog

Highlights

    22:10 (IST)14 Oct 2019
    मुंबा ने जीता मैच

    मुंबा की टीम ने इस मुकाबले में 48-36 के अंतर से मैच को जीत लिया है। हरियाणा को निराशा का सामना करना पड़ा है। 

    21:40 (IST)14 Oct 2019
    पहले हाफ में मुंबा का जलवा

    पहले हाफ के खेल में यू मुंबा ने हरियाणा पर 23-15 की बढ़त बना रखी है। अब दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम को अपना जलवा बिखेरना होगा।

    21:23 (IST)14 Oct 2019
    बराबरी पर चल रहा मैच

    पहले हाफ का खेल चल रहा है जिसमें दोनों ही टीमें अपना दम दिखा रही हैं और 14 मिनट का खेल हो गया है और स्कोर अभी 11-11 की बराबरी पर चल रहा है।