भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से मात दी। यह टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच था। ग्रुप की चुनौती अब खत्म हो चुकी है। अब असल परीक्षा शुरू होने वाली है। नॉकआउट की परीक्षा। जहां हर मैच करो या मरो का मैच है। जानिए कितना मुश्किल है भारत का आगे का सफर।
ग्रुप बी में था भारत
ग्रुप बी में पांच मैच में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ बेल्जियम टॉप पर स्थान रहा। भारत तीन जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और अर्जेटीना ने चौथे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं दूसरे ग्रुप से ब्रिटेन, स्पेन, नेदरलैंड्स और जर्मनी ने भी क्वालिफाई किया।
क्वार्टर फाइनल में भारत
भारत क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेगा। वहीं ग्रेट ब्रिटेन जिसे हराकर भारत टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा था। अगर भारत एक बार फिर यह बाधा पार करता है तो उसका सामना जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच होने वाले हॉकी क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। भारत ने ग्रुप राउंड में अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ खेला था।
यह है क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | टीमें | समय |
| 04 अगस्त | पहला क्वार्टर फाइनल | भारत vs ब्रिटेन | दोपहर डेढ़ बजे से |
| 04 अगस्त | दूसरा क्वार्टर फाइनल | बेल्जियम vs स्पेन | शाम 4 बजे से. |
| 04 अगस्त | तीसरा क्वार्टर फाइनल | नेदरलैंजड्स vs ऑस्ट्रेलिया | रात 9 बजे से. |
| 04 अगस्त | चौथा क्वार्टर फाइनल | जर्मनी vs अर्जेंटीना | रात 11.30 बजे से |
