इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एलेक्स हार्टले क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं। अब वह वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) की टीम मुल्तान सुल्तां की स्पिन गेंदबाजी कोच हैं। एलेक्स हार्टले पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में पहली महिला कोच हैं। इसके अलावा उन्हें अक्सर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की कमेंट्री करते हुए भी देखा जा सकता है। उन्हें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2023 के दौरान भी मैदान पर देखा गया था।

एलेक्स हार्टले सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। ताजा पोस्ट में उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं। इन तस्वीरों में वह समुद्र तट के किनारे, स्विमिंग पूल में कैच पकड़ती हुई, दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

एलेक्स हार्टले ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, पिछले कुछ दिनों से अच्छे लोगों के साथ जन्नत में…। इसके बाद उन्होंने समुद्र तट, सूर्य के प्रकाश तथा प्यार और स्नेह के प्रतीक वाली इमोजी भी पोस्ट कीं।शेयर कीं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।

उनकी पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड की क्रिकेटर केट क्रास, इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की स्टैंड अप गर्ल लॉरा मैक्गोल्ड्रिक ने एलेक्स हार्टले की तस्वीरों पर लिखा, मिस यू।

English Cricketer Alexandra Hartley, English Cricketer In Swimming Pool, Alexandra Hartley Relax In Swimming Pool, English Cricketer Alexandra Hartley Husband Name
छुट्टियों के दौरान स्विमिंग पूल में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स हार्टले। (सोर्स- INSTA/@alexhartley93)

एलेक्स हार्टले का करियर

बात अगर एलेक्स हार्टले के करियर की करें तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम की इस बाएं हाथ की पूर्व स्पिनर ने 2016 और 2019 के बीच 28 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह 2017 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की महिला टीम का भी हिस्सा रहीं। का हिस्सा। एलेक्स हार्टले ने लंकाशायर, मिडलसेक्स, सरे स्टार्स और कई अन्य घरेलू टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2020 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

कोचिंग करियर

एलेक्स हार्टले वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तांस की स्पिन गेंदबाजी कोच हैं। उनको मुल्तान सुल्तांस ने 18 अक्टूबर 2023 को 2024 पाकिस्तान सुपर लीग (पीएएसएल) सीजन के लिए यह जिम्मेदारी दी थी। एलेक्स हार्टले PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) के इतिहास में पहली महिला कोच हैं।