दक्षिण कोरिया के प्योंगचोंग में हो रहे विंटर ओलंपिक को लेकर गूगल ने डूडल बनाया है। गूगल मशूहर लोगों की याद में अक्सर डूडल बनाता है। इसके अलावा गूगल अपने डूडल के जरिए कई मौकों को सेलिब्रेट भी करता है। गूगल विंटर ओलंपिक को लेकर भी रोज अलग-अलग तरह के डूडल बना रहा है। ओलंपिक के पहले दिन शुक्रवार को गूगल ने पेड़ पर बैठी एक चिड़िया का डूडल बनाया था। इसके बाद शनिवार यानी की आज डूडल में एक कछुआ के जरिए विंटर ओलंपिक को सेलिब्रेट किया है। गूगल ने अपने डूडल का एक नया जीआईएफ पेश किया है, गूगल के होम पेज पर नीले रंग के बॉक्स में एक इमेज बना हुआ है, जिस पर क्लिक करने के बाद वीडियो प्ले होने लगता है। इस वीडियो में एक कछुआ आपको गंभीर मुद्रा में नजर आएगा, लेकिन जब आप वहां जाकर क्लिक करेंगे तो वह कछुआ दौड़ने लगेगा। धीरे-धीरे चलने वाले कछुआ को दौड़ता हुआ देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। अंत में कछुआ एक जगह जाकर बैठ जाता है, इस दौरान उसका मुंह खुला रहता है। इतने में एक हरे रंग का कछुआ भी उसके पास आ जाता है। जिसके बाद दोनों के बीच ओलंपिक के सिंबल दिखाई पड़ता है।
आपने खरगोश और कछुआ वाली कहानी तो जरूर पढ़ी होगी। दरअसल, कहानी में कछुआ अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से खरगोश को रेस में हरा देता है। यहां कछुआ को दिखाकर खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और एकाग्रता पर जोर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 17 दिनों तक चलने वाले इस विंटर ओलंपिक के दौरान गुगल रोज इसी तरह का डूडल पेश करेगा।
बता दें कि इस साल विंटर ओलंपिक की शुरुआत शुक्रवार यानि 9 फरवरी से की गई है और यह 25 फरवरी तक चलेगा। इस ओलंपिक में कुल 15 खेलों में 102 स्पर्धाएं होंगी। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए कुल 90 देशों से खिलाड़ी आएंगे। वहीं भारत की बात करें तो यहां से भी कई खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा लेते नजर आएंगे।
