रियो ओलंपिक 2016 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक जल्द ही शादी कर सकती हैं। इंडिया टाइम्स की खबर के मुताबिक, जिनके साथ उनकी शादी पक्की हुई है उनका नाम सत्यव्रत कादियान है। सत्यव्रत भी एक रेसलेर हैं। उनकी उम्र 22 साल है यानी वह साक्षी से एक साल छोटे हैं। सत्यव्रत 97 किलोग्राम की कैटेगरी में रेसलिंग करते हैं। उन्होंने 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं एशियन गेम्स में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था। सत्यव्रत ने 2010 यूथ ओलंपिक में 100 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही सत्यव्रत ने 2013 में हुए वर्ल्ड यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।

सत्यव्रत के पिता अर्जुन अवार्ड जीत चुके हैं। उन्होंने 1988 ओलंपिक में हिस्सा भी लिया था। अब वह रोहतक में एक अखाड़ा चलाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, साक्षी की जीत के बाद सबसे पहले सत्यव्रत ने ही उन्हें मुबारकबाद दी थी। अबतक साक्षी ने उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई थी लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक, साक्षी सत्यव्रत से ही शादी करेंगी। खबरों के मुताबिक, रियो के लिए जाने से पहले ही दोनों की शादी पक्की हो गई थी।

साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलवाया था। उन्होंने किर्गिस्तान की रेसलर को हराया था। इसके साथ ही वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय रेसलर भी बन गई थीं। मेडल जीतने के बाद उन्हें प्रदेश की सरकारों ने काफी सारे इनामों से नवाजा था। इसके साथ ही उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न भी दिया गया था।

Read Also: पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा और जीतू राय चुने गए खेल रत्‍न, पहली बार चार खिलाड़ी चुने गए

https://dai.ly/x4s4hi4