रूस अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकेगा जिस पर डोपिंग के कारण लगे प्रतिबंध की मियाद बढा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने कहा कि रूस पर लगा प्रतिबंध इस विश्व चैम्पियनशिप से पहले खत्म नहीं होगा। मोनाको के पास यहां आईएएएफ परिषद की बैठक में कार्यबल के इस सुझाव को मान लिया गया कि रूस अभी खेल में वापसी के लिये तैयार नहीं है। रूस पर नवंबर 2015 में प्रतिबंध लगाया था जब उस पर प्रशासन द्वारा प्रायोजित डोपिंग के गंभीर आरोप लगे थे। बाद में वह प्रतिबंध मार्च और फिर जून 2016 में बढ़ा दिया गया जिससे रूस रियो ओलंपिक भी नहीं खेल सका था।
लंदन विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रूस पर लगा बैन
रूस पर नवंबर 2015 में प्रतिबंध लगाया था जब उस पर प्रशासन द्वारा प्रायोजित डोपिंग के गंभीर आरोप लगे थे।
Written by एएफपी
कैपडिएल (फ्रांस)

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अन्य स्पोर्ट्स समाचार (Othersports News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 07-02-2017 at 14:25 IST