पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 99वां मैच शुक्रवार को खेला गया। पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच को पुणेरी ने 42-38 से अपने नाम किया। पहले सात मिनट के अंदर ही पुणेरी की ओर से पंकज मोहिते ने सुपर रेड कर बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट कर दिया।

पुणेरी ने पांच अंक की बढ़त बना ली थी। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक पुणेरी पलटन ने बुल्स पर 5 अंकों की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी पुणेरी की टीम लगातार बढ़त को कायम रखने में कामयाब रही। इसी बीच रोहित कुमार ने अपना सुपरटैन भी पूरा किया। सागर बी. कृष्णा ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया और अपना हाई फाइव भी पूरा किया।

Puneri Paltan vs Bengaluru Bulls मैच को आप Star Sports Network के Star Sports 1, Star Sports 1 hindi, Star Sports hd 1 पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की Online Streaming Hotstar पर उपलब्ध रहेगी। वहीं मैच की जानकारी को डिटेल्स में पढ़ने के लिए आप jansatta.com से जुड़े रह सकते हैं।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1783″]

Live Blog

21:56 (IST)20 Sep 2019
पुणेरी को जीत

पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 99वां मैच शुक्रवार को खेला गया। पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच को पुणेरी ने 42-38 से अपने नाम किया।

21:37 (IST)20 Sep 2019
6 अंक पीछे बुल्स

सागर बी. कृष्णा ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया और अपना हाई फाइव भी पूरा किया। बुल्स अभी भी पुणे से 6 अंक पीछे है। 

21:31 (IST)20 Sep 2019
रोहित का सुपरटैन

पुणेरी की टीम लगातार बढ़त को कायम रखने में कामयाब रही। इसी बीच रोहित कुमार ने अपना सुपरटैन भी पूरा किया।

21:22 (IST)20 Sep 2019
दूसरा हाफ शुरू

दोनों टीमों के बीच 6 अंक का फासला है। बुल्स दूसरे हाफ में तेज गति से प्वॉइंट बटोरने की कोशिश कर रही है।

21:13 (IST)20 Sep 2019
पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक पुणेरी पलटन ने बुल्स पर 5 अंकों की बढ़त बना ली थी। बुल्स के लिए इस मैच को जीतना इतना आसान नहीं होगा।

21:04 (IST)20 Sep 2019
बुल्स ऑल आउट

पहले सात मिनट के अंदर ही पुणेरी की ओर से पंकज मोहिते ने सुपर रेड कर बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट कर दिया। पुणेरी ने पांच अंक की बढ़त बना ली थी।

20:57 (IST)20 Sep 2019
पुणेरी की दमदार शुरुआत

5 मिनट का खेल खत्म होने तक दोनों ही टीमों ने 4-4 अंक बटोर लिए हैं। पंकज मोहिते ने इसी बीच सुपररैड कर तीन अंक की बढ़त दिला दी।

20:50 (IST)20 Sep 2019
बेंगलुरु बुल्स के इन खिलाड़ियों पर नजर

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

20:44 (IST)20 Sep 2019
पहला मैच ड्रा पर खत्म

दोनों ही टीम के बीच स्कोर 42-42 पर बराबर रहा। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार पटना और टाइटंस के बीच कोई मुकाबला ड्रा हुआ है।

20:31 (IST)20 Sep 2019
पहले मैच का हाल

5 मिनट का खेल रह गया है और दोनों टीमों के बीच 6 अंकों का फासला रह गया है। पटना को अगर वापसी करना है तो प्रदीप को लगातार अंक बटोरने होंगे।

20:22 (IST)20 Sep 2019
पुणेरी पल्टन की टीम

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।