2012 में लंदन ओलंपिक उद्घाटन समारोह में देशों की मार्चपास्ट के दौरान भारतीय दल में ध्वजवाहक सुशील कुमार के साथ लाल रंग की जैकट पहने एक लड़की नजर आई थी। बाद में मीडिया में ये लड़की चर्चा का विषय बनी रही है। भारत समेत दुनियाभार की मीडिया में इस लड़की की पहचान को लेकर खोज होती रही। उस दौरान सोशल मीडिया पर भी ये लड़की छाई रही। बाद में इस लड़की की पहचान सामने आई थी। इस लड़की का नाम मधुरा नागेंद्र था। मधुरा बेंगलूरु की रहने वाली है और ब्रिटेन में रहकर उस समय एमबीए कर रही थी। मधुरा लंदन ओलंपिक उद्घाटन समारोह के समय वहां भारतीय दल की हौसलाअफजाई कर रही थी। मधुरा के अनुसार वो एक डांसर है और उनका चयन उद्घाटन समारोह में डांस के लिए चुनी गई थी। तब मधुरा जोश-जोश में सुरक्षा घेरा ना होने पर वो भारतीय खिलाड़ियों के साथ मार्चपास्ट में शामिल हो गईं थी।
पूरे मार्चपास्ट में वो भारतीय ध्वजवाहक सुशील कुमार के साथ-साथ और उनसे आगे चलती रही। उद्घाटन समारोह के बाद सब जगह यह चर्चा बन गई कि यह लड़की है कौन?। क्योंकि मार्चपास्ट में शामिल महिला खिलाड़ियों ने साड़ी पहनी थी इसलिए मधुरा लाल जैकेट और नीली पेंट में अलग ही नजर आ रही थी। बाद में जब उनकी खोज हुई और उनके बारे में पता चला कि वो एक भारती छात्र है जो बिना किसी रोक-टोक के भारतीय दल में शामिल हुईं थी तो उनकी काफी आलोचना हुई। इसके बाद मधुरा ने मीडिया में आकर अपनी गलती के लिए माफी मांगी थी। मधुरा ने कहा था , ” मुझसे परखने में गलती हो गई, मेरी हरकत से कई लोगों को निराशा हुई है, मुझे इसका खेद है। उसने स्पष्ट किया कि उसने सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा क्योंकि वह अनुमति से स्टेडियम के भीतर गई थी।