स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2017 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। उन्‍होंने फाइनल में स्‍पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से हराया। फेडरर का यह 18वां ग्रैंड स्‍लैम और पांचवां ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब है। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी 2011 के फ्रेंच ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने सामने थे। साल 2009 में फेडरर को ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नडाल ने हराया था। ग्रैंडस्लैम फाइनल में नडाल का फेडरर पर 6-3 का रिकॉर्ड था जो अब 6-4 हो गया है। पैंतीस वर्षीय फेडरर का यह छठा ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल और कुल 28वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था। साल 2012 के विंबलडन के बाद यह उनकी ग्रैंडस्‍लैम जीत है। इस जीत से पहले उन्‍होंने नडाल के खिलाफ आठ में से छह ग्रैंड स्‍लैम हारे थे। नडाल और फेडरर दोनों ने इस टूर्नामेंट में चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। फेडरर को तो यहां पर 17वीं रैंक दी गई थी जो कि एक दशक में सबसे खराब थी।   यहां देखिए लाइव अपडेट्स:
Live Updates
14:09 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच मुकाबला शुरू ।
13:48 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल: देखिए दोनों के बीच हुए टॉप 10 मैचों का हाल
13:48 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल: देखिए दोनों के बीच हुए टॉप 10 मैचों का हाल
13:47 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/AustralianOpen/status/825608418002141184
13:46 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/AustralianOpen/status/825615259608109057
13:46 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/AustralianOpen/status/825615717995278336
13:46 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/AustralianOpen/status/825616881721626624
13:46 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/AustralianOpen/status/825617842250715136
13:45 (IST) 29 Jan 2017
भारत की सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी मिश्रित युगल के फाइनल में हारी। उन्‍हें कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल और एबिगेल स्‍पीयर्स की जोड़ी ने उन्‍हें 6-2,6-4 से हराया।
13:42 (IST) 29 Jan 2017
https://twitter.com/AustralianOpen/status/825610686294278144