स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2017 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से हराया। फेडरर का यह 18वां ग्रैंड स्लैम और पांचवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी 2011 के फ्रेंच ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने सामने थे। साल 2009 में फेडरर को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नडाल ने हराया था। ग्रैंडस्लैम फाइनल में नडाल का फेडरर पर 6-3 का रिकॉर्ड था जो अब 6-4 हो गया है। पैंतीस वर्षीय फेडरर का यह छठा ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल और कुल 28वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था। साल 2012 के विंबलडन के बाद यह उनकी ग्रैंडस्लैम जीत है। इस जीत से पहले उन्होंने नडाल के खिलाफ आठ में से छह ग्रैंड स्लैम हारे थे। नडाल और फेडरर दोनों ने इस टूर्नामेंट में चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। फेडरर को तो यहां पर 17वीं रैंक दी गई थी जो कि एक दशक में सबसे खराब थी।
यहां देखिए लाइव अपडेट्स:
Live Updates
फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी मारियन बारतोली भी फाइनल में मौजूद थी। उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया : https://twitter.com/bartoli_marion/status/825682102792253440
फेडरर का यह 18वां ग्रैंड स्लैम और पांचवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।
फेडरर ने पांच सैट तक चले मुकाबले को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से जीता।
रोजर फेडरर बने चैंपियन, राफेल नडाल को हराकर जीता 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब
चैंपियनशिप के लिए सर्व कर रहे रोजर फेडरर
रोजर फेडरर खिताब के करीब।
चौथा सेट राफेल नडाल ने जीता। फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ी 2-2 सैट की बराबरी पर।
चौथे गेम में रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच कड़ी टक्कर। लेकिन बढ़त नडाल के पास।
फेडरर की सर्व और वॉली का जवाब नहीं दे पाए नडाल। तीन सैट के बाद फेडरर 2-1 से आगे।
रोजर फेडरर ने तीसरा सैट 6-1 से जीता।
फेडरर की सर्व के सामने नतमस्तक हुए राफेल नडाल।
तीसरे सैट में फेडरर आक्रामक अंदाज में।
राफेल नडाल ने दूसरा सैट जीता। स्पेनिश खिलाड़ी ने दूसरा सैट 6-3 से अपने नाम किया। दो सैट के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर।
नडाल ने फेडरर की सर्विस ब्रेक की है
फेडरर ने नडाल की सर्विस ब्रेक कर दी है।
पहले सैट में रोजर फेडरर के सामने बैरंग दिखे राफेल नडाल।
फेडरर ने 6-4 से पहला सैट जीत नडाल पर बनाई बढ़त
रोजर फेडरर ने तोड़ी राफेल नडाल की सर्विस। स्विस खिलाड़ी 5-3 से आगे।
रोजर फेडरर और राफेल नडाल 3-3 से बराबर।
रोजर फेडरर ने दूसरा गेम जीत बराबरी की।
राफेल नडाल पहले सर्व किया और पहला गेम जीता।
