स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2017 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। उन्‍होंने फाइनल में स्‍पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से हराया। फेडरर का यह 18वां ग्रैंड स्‍लैम और पांचवां ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब है। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी 2011 के फ्रेंच ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने सामने थे। साल 2009 में फेडरर को ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नडाल ने हराया था। ग्रैंडस्लैम फाइनल में नडाल का फेडरर पर 6-3 का रिकॉर्ड था जो अब 6-4 हो गया है। पैंतीस वर्षीय फेडरर का यह छठा ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल और कुल 28वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था। साल 2012 के विंबलडन के बाद यह उनकी ग्रैंडस्‍लैम जीत है। इस जीत से पहले उन्‍होंने नडाल के खिलाफ आठ में से छह ग्रैंड स्‍लैम हारे थे। नडाल और फेडरर दोनों ने इस टूर्नामेंट में चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। फेडरर को तो यहां पर 17वीं रैंक दी गई थी जो कि एक दशक में सबसे खराब थी।

 

यहां देखिए लाइव अपडेट्स:

Live Updates
18:02 (IST) 29 Jan 2017
फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी मारियन बारतोली भी फाइनल में मौजूद थी। उन्‍होंने यह वीडियो पोस्‍ट किया : https://twitter.com/bartoli_marion/status/825682102792253440
17:57 (IST) 29 Jan 2017
फेडरर का यह 18वां ग्रैंड स्‍लैम और पांचवां ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब है।
17:57 (IST) 29 Jan 2017
फेडरर ने पांच सैट तक चले मुकाबले को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से जीता।
17:56 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर बने चैंपियन, राफेल नडाल को हराकर जीता 18वां ग्रैंड स्‍लैम खिताब
17:39 (IST) 29 Jan 2017
चैंपियनशिप के लिए सर्व कर रहे रोजर फेडरर
17:38 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर खिताब के करीब।
16:46 (IST) 29 Jan 2017
चौथा सेट राफेल नडाल ने जीता। फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ी 2-2 सैट की बराबरी पर।
16:43 (IST) 29 Jan 2017
चौथे गेम में रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच कड़ी टक्‍कर। लेकिन बढ़त नडाल के पास।
16:06 (IST) 29 Jan 2017
फेडरर की सर्व और वॉली का जवाब नहीं दे पाए नडाल। तीन सैट के बाद फेडरर 2-1 से आगे।
16:05 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर ने तीसरा सैट 6-1 से जीता।
15:59 (IST) 29 Jan 2017
फेडरर की सर्व के सामने नतमस्‍तक हुए राफेल नडाल।
15:59 (IST) 29 Jan 2017
तीसरे सैट में फेडरर आक्रामक अंदाज में।
15:35 (IST) 29 Jan 2017
राफेल नडाल ने दूसरा सैट जीता। स्पेनिश खिलाड़ी ने दूसरा सैट 6-3 से अपने नाम किया। दो सैट के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर।
15:00 (IST) 29 Jan 2017
नडाल ने फेडरर की सर्विस ब्रेक की है
14:59 (IST) 29 Jan 2017
फेडरर ने नडाल की सर्विस ब्रेक कर दी है।
14:52 (IST) 29 Jan 2017
पहले सैट में रोजर फेडरर के सामने बैरंग दिखे राफेल नडाल।
14:51 (IST) 29 Jan 2017
फेडरर ने 6-4 से पहला सैट जीत नडाल पर बनाई बढ़त
14:35 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर ने तोड़ी राफेल नडाल की सर्विस। स्विस खिलाड़ी 5-3 से आगे।
14:30 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर और राफेल नडाल 3-3 से बराबर।
14:29 (IST) 29 Jan 2017
रोजर फेडरर ने दूसरा गेम जीत बराबरी की।
14:26 (IST) 29 Jan 2017
राफेल नडाल पहले सर्व किया और पहला गेम जीता।