भारत ने कबड्डी विश्व कप जीत लिया हैै। फाइनल मैच में भारत ने ईरान को 38-29 से हराया। मैच के पहले हाफ में ईरान ने पांच पॉइंट की बढ़त बना ली थी। इससे एकबारगी उलटफेर की संभावना बन गई थी। लेकिन दूसरे हाफ में भारत नई रणनीति के साथ उतरा। रेडर अजय ठाकुर की रेड ने भारत को वापसी कराई। इसके बाद तो भारतीय टीम के डिफेंडर्स ने भी रंग में आते हुए ईरान की कमर तोड़ दी। दूसरे हाफ में भारत ने कुछ मिनटों के अंतराल में ईरान को दो बार ऑल आउट किया। इस जीत के साथ ही कबड्डी में भारत की बादशाहत बरकरार रही है। उसने अभी तक हर बार एशियाई खेल में गोल्ड और वर्ल्ड कप जीता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पांचवीं बार ईरान को मात दी।
इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को 74-20 से हराकर अंतिम दो में स्थान पक्का किया, जबकि ईरान ने 28-24 से दक्षिण कोरिया को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने कोरिया के खिलाफ मैच में शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया और लगातार पांच अंक हासिल किए। थाईलैंड की टीम को इसके बाद एक अंक मिला। लेकिन भारत ने लगातार अंक लेना जारी रखा और पहले हाफ की समाप्ति तक 36-8 की बढ़त ले ली। यह पांचवीं बार है जब कबड्डी में भारत और ईरान आमने-सामने हुए। इससे पहले साल 2010 और 2014 एशियन खेलों में, जबकि 2004 और 2007 के कबड्डी विश्व कप में भी ये दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी। हालांकि चारों ही मुकाबलों में ईरान को भारत के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
https://twitter.com/NarendraModil/status/789853401538502656
Well done India..congrats for winning the kabaddi World Cup..great team effort..proud moment for all Indians pic.twitter.com/CQi6R4NWCW
— Sreesanth (@sreesanth36) October 22, 2016
Live Updates:
भारत नेे जीता कबड्डी विश्व कप।
फाइनल मैच आखिरी दो मिनट में पहुंचा।
भारत ने 10 पॉइंट की बढ़त बनाई।
भारत ने दूसरी बार ईरान को ऑल आउट किया।
फाइनल मैच में 10 मिनट का खेल बाकी।
भारत के पास 3 पॉइंट की बढ़त।
ईरान की टीम ऑल आउट।
भारत नेे अजय ठाकुर के बूतेे की वापसी।
अजय ठाकुर ने दिलाई भारत को वापसी।
हाफ टाइम का स्कोर ईरान 18- भारत 13।
फाइनल के पहले हाफ की समाप्ति तक भारत 5 अंक से पीछे।
भारत 16-12 से पीछे।
ईरान ने 4 अंक की बढ़त बनाई।
भारत ऑल आउट।
भारत 10-9 से पीछे।
भारत ने हासिल किया सुपर टैकल।
भारत के कप्तान अनूप कुमार भी आउट।
भारत पर ऑल आउट का खतरा।
ईरान ने बनाई बढ़त।
मैच का पहला टैकल पॉइंट ईरान को मिला।
6 मिनट के बाद दोनों टीमें 3-3 पर बराबर।
अजय ठाकुर ने दिलाया भारत को तीसरा अंक।
ईरान को मिला पहला अंक।
भारत ने दूसरा पॉइंट हासिल किया।
भारत के कप्तान अनूप कुमार ने टीम का खाता खोला।
ईरान ने टॉस जीता।
