भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा। भारत 15 साल बाद जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। इससे पहले 70 मिनट के खेल में दोनों टीमें 2-2 से बराबर रहीं थीं। बेल्जियम ने पहले सेमीफाइनल में जर्मनी को शूटआउट में हराया।भारतीय टीम के गोलकीपर विकास दहिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दहिया ने मैच के दौरान कई शानदार बचाव किए। साथ शूटआउट के दौरान भी दबाव में वे शांत रहे और ऑस्ट्रेलिया के दो हमलों को नाकाम किया।
मैच की शुरुआत से ही भारत ने विपक्षी गोलपोस्ट पर हमले बोले लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के टॉम क्रेग ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दाग कर कंगारूओं को 1-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद भारत ने भी हमले तेज किए और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गोल नहीं हो पाया। 35 मिनट के पहले हाफ की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया के पास 1-0 की बढ़त थी। दूसरे हाफ की शुरुआत से ही भारतीय अग्रिम पंक्ति का रूख बदला हुआ नजर आया। इसका फायदा भी देखने को मिला। 42वें मिनट में गुरजंट सिंह ने मैदानी गोल दागते हुए टीम इंडिया को बराबरी दिला दी। छह मिनट बाद ही हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दाग भारत को बढ़त दिला दी।
भारत हालांकि इस बढ़त को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाया। लाचलान शार्प ने 57वें मिनट में गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। लेकिन भारतीय गोलकीपर ने उन्हें नाकाम कर दिया। अंतिम हूटर बजने तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर रहीं। इसके चलते मैच पेनल्टी शूटआउट में गया। भारत ने अपने शुरुआती चारों मौके भुना दिए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहला गोल दागने के बाद दूसरे और तीसरे राउंड में गोल नहीं दाग पाया। चौथे राउंड में उसकी ओर से गोल हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भारत की जीत के बाद कई हस्तियों ने टीम इंडिया ने बधाई दी। इनमें क्रिकेटर गौतम गंभीर, सीनियर हॉकी टीम के सदस्य रुपिंदरपाल सिंह, पीआर श्रीजेश शामिल हैं। गौरतलब है कि श्रीजेश इस टूर्नामेंट के लिए टीम के साथ हैं।
Congratulations @TheHockeyIndia on reaching the finals of the #JuniorHockeyWorldCup!
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) December 16, 2016
To be the best, you have be beat the best! pic.twitter.com/m8fFfazSAL
Waaaaah! Chaa gaye mundeyo… ? Congratulations for securing a spot in the final. One step closer! #HJWC2016 @TheHockeyIndia
— Rupinder Pal Singg (@rupinderbob3) December 16, 2016
Team deserve this …… specially Vikas . Star of the day …#HJWC2016 @TheHockeyIndia @FIH_Hockey pic.twitter.com/BJm2JOFAzd
— sreejesh p r (@16Sreejesh) December 16, 2016
Live Updates
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया
भारत जूनियर हॉकी वर्ल्ड के फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पेनल्टी भुनाई। अभी अभी 3-2 से पीछे।
भारत ने तीसरी पेनल्टी भी भुनाई। 3-1 से आगे।
भारतीय गोलची ने तीसरी पेनल्टी बचाई।
भारत ने दूसरी पेनल्टी भी भुनाई। 2-1 से आगे।
भारतीय गोलची ने दूसरी पेनल्टी बचाई।
भारत ने भी पहली पेनल्टी पर गोल दागा।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पेनल्टी भुनार्इ।
विजेता का फैसला पेनल्टी से होगा।
अंतिम सीटी बजने तक 2-2 से बराबर रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया।
ऑस्ट्रेलिया ने दागा बराबरी का गोल। दोनों टीमें 2-2 से बराबर।
भारत ने दागा दूसरा गोल। भारत 2-1 से आगे।
गुरजंट सिंह के गोल की मदद से भारत ने बराबरी हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर। भारतीय रक्षा पंक्ति ने नाकाम किया हमला।
मैच का दूसरा हाफ शुरू
भारतीय टीम ने गंवाए गोल दागने कई मौके। बिखरी हुई सी नजर आई फॉरवर्ड लाइन।
भारत को पहले हाफ में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल में नहीं बदल पाए भारतीय खिलाड़ी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम क्रेग ने पहला गोल किया।
ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया पेनल्टी कॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक गोवर्स 4 गोल के साथ टॉप गोल स्कोरर हैं। वहीं भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 गोल दागे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 1997 और भारत ने 2001 में खिताब जीता था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 13-13 गोल दागे हैं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शुरू
