भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया। है। फाइनल मैच में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराया। भारत की ओर से गुरजंट सिंह(आठवें मिनट) और सिमरनजीत सिंह(22वें मिनट) में गोल किया। बेल्जियम ने आखिरी सैकंड में गोल किया लेकिन तब तक मुकाबला खत्म हो चुका था। भारत पहला मेजबान देश है जिसने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप जीता है। भारत ने आखिरी बार 15 साल पहले अर्जेंटीना को हराकर 2001 में पहली बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप जीता था।
साल 2001 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अर्जेंटीना को 6-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा भारतीय टीम को 1997 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। जूनियर वर्ल्ड कप में भारत और बेल्जियम के बीच तीन बार भिड़ंत हुई है, जिसमें तीनों ही बार भारत को जीत हासिल हुई है। बेल्जियम पहली बार फाइनल में पहुंचा था।
भारतीय टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को भारत और बेल्जियम के बीच जूनियर हाकी विश्व कप के फाइनल से पहले फैंस च्वाइस प्लेयर पुरस्कार से नवाजा गया जबकि न्यूजीलैंड टीम को फेयरप्ले पुरस्कार मिला। विश्व कप में भाग लेने वाली 16 टीमों में से न्यूजीलैंड को खेलभावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये यह पुरस्कार मिला। दूसरी ओर हरमनप्रीत ने लीग चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Live Updates
भारत की ओर से गुरजंट और सिमरनजीत सिंह ने गोल दागे
15 साल बाद भारत बना जूनियर वर्ल्ड हॉकी चैंपियन, बेल्जियम को 2-1 से हराया
बेल्जियम ने आखिरी समय में पेनल्टी कॉर्नर से दागा गोल। पर भारत ने खिताब जीता।
न्यूजीलैंड टीम को फेयरप्ले पुरस्कार
भारतीय टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह फैंस च्वाइस प्लेयर पुरस्कार
भारत को चौथा पेनल्टी कॉर्नर। लेकिन एक बार फिर से गंवाया मौका।
भारत का तीसरा पेेनल्टी कॉर्नर भी नाकाम।
भारत को मिला तीसरा पेनल्टी कॉर्नर।
पहले हाफ की समाप्ति तक भारत 2-0 से आगे। बेल्जियम से हो रहा है मुकाबला।
बेल्जियम ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन नहीं हुआ गोल।
पहले हाफ में 22 मिनट के खेल के बाद भारत 2-0 से आगे।
भारत ने दागा दूसरा गोल। सिमरनजीत सिंह की स्टिक से निकला गोल।
गुरजंट का इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खोला था भारत का खाता।
भारत ने दागा पहला गोल। गुरजंट सिंह ने किया गोल।
भारत का बेल्जियम के गोल पोस्ट पर लगातार हमला लेकिन गोल दागने में सफलता नहीं।
टीम इंडिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर गंवाया।
भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला।
भारत ने गंवाया पेनल्टी कॉर्नर
भारत ने हासिल किया पेनल्टी कॉर्नर।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम ने जर्मनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
भारत और बेल्जियम के बीच फाइनल मुकाबला शुरू
