भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया। है। फाइनल मैच में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराया। भारत की ओर से गुरजंट सिंह(आठवें मिनट) और सिमरनजीत सिंह(22वें मिनट) में गोल किया। बेल्जियम ने आखिरी सैकंड में गोल किया लेकिन तब तक मुकाबला खत्‍म हो चुका था। भारत पहला मेजबान देश है जिसने जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप जीता है। भारत ने आखिरी बार 15 साल पहले अर्जेंटीना को हराकर 2001 में पहली बार जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप जीता था।

साल 2001 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अर्जेंटीना को 6-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा भारतीय टीम को 1997 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। जूनियर वर्ल्ड कप में भारत और बेल्जियम के बीच तीन बार भिड़ंत हुई है, जिसमें तीनों ही बार भारत को जीत हासिल हुई है। बेल्जियम पहली बार फाइनल में पहुंचा था।

भारतीय टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को भारत और बेल्जियम के बीच जूनियर हाकी विश्व कप के फाइनल से पहले फैंस च्वाइस प्लेयर पुरस्कार से नवाजा गया जबकि न्यूजीलैंड टीम को फेयरप्ले पुरस्कार मिला। विश्व कप में भाग लेने वाली 16 टीमों में से न्यूजीलैंड को खेलभावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये यह पुरस्कार मिला। दूसरी ओर हरमनप्रीत ने लीग चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Live Updates
19:25 (IST) 18 Dec 2016
भारत की ओर से गुरजंट और सिमरनजीत सिंह ने गोल दागे
19:25 (IST) 18 Dec 2016
15 साल बाद भारत बना जूनियर वर्ल्‍ड हॉकी चैंपियन, बेल्जियम को 2-1 से हराया
19:24 (IST) 18 Dec 2016
बेल्जियम ने आखिरी समय में पेनल्‍टी कॉर्नर से दागा गोल। पर भारत ने खिताब जीता।
19:16 (IST) 18 Dec 2016
न्‍यूजीलैंड टीम को फेयरप्ले पुरस्कार
19:15 (IST) 18 Dec 2016
भारतीय टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह फैंस च्वाइस प्लेयर पुरस्कार
19:11 (IST) 18 Dec 2016
भारत को चौथा पेनल्‍टी कॉर्नर। लेकिन एक बार फिर से गंवाया मौका।
19:01 (IST) 18 Dec 2016
भारत का तीसरा पेेनल्‍टी कॉर्नर भी नाकाम।
18:58 (IST) 18 Dec 2016
भारत को मिला तीसरा पेनल्‍टी कॉर्नर।
18:36 (IST) 18 Dec 2016
पहले हाफ की समाप्ति तक भारत 2-0 से आगे। बेल्जियम से हो रहा है मुकाबला।
18:31 (IST) 18 Dec 2016
बेल्जियम ने पहला पेनल्‍टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन नहीं हुआ गोल।
18:23 (IST) 18 Dec 2016
पहले हाफ में 22 मिनट के खेल के बाद भारत 2-0 से आगे।
18:22 (IST) 18 Dec 2016
भारत ने दागा दूसरा गोल। सिमरनजीत सिंह की स्टिक से निकला गोल।
18:10 (IST) 18 Dec 2016
गुरजंट का इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल। सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भी खोला था भारत का खाता।
18:08 (IST) 18 Dec 2016
भारत ने दागा पहला गोल। गुरजंट सिंह ने किया गोल।
18:07 (IST) 18 Dec 2016
भारत का बेल्जियम के गोल पोस्‍ट पर लगातार हमला लेकिन गोल दागने में सफलता नहीं।
18:07 (IST) 18 Dec 2016
टीम इंडिया ने एक और पेनल्‍टी कॉर्नर गंवाया।
18:06 (IST) 18 Dec 2016
भारत को दूसरा पेनल्‍टी कॉर्नर मिला।
18:04 (IST) 18 Dec 2016
भारत ने गंवाया पेनल्‍टी कॉर्नर
18:03 (IST) 18 Dec 2016
भारत ने हासिल किया पेनल्‍टी कॉर्नर।
18:01 (IST) 18 Dec 2016
भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया और बेल्जियम ने जर्मनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
18:00 (IST) 18 Dec 2016
भारत और बेल्जियम के बीच फाइनल मुकाबला शुरू