भारतीय स्टार ऐथलीट हिमा दास ने शनिवार को एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चेक रिपब्लिक में जारी एक इंटरनैशनल इवेंट के 400 मीटर रेस का गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने 20 दिनों के अंदर पांचवां गोल्ड मेडल हासिल किया। इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया। यह इस महीने में उनका 5वां गोल्ड मेडल है। हिमा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। तस्वीर के साथ हिमा ने लिखा, ‘आज (शनिवार को) चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में टॉप पर रहते हुए रेस का अंत किया।’ हिमा ने 52.09 सेकंड का समय निकाला। हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां गोल्ड मेडल है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो ऐथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं। दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं।
विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला। तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकंड का समय निकाला। पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में मोहम्मद अनस ने 20.95 सेकंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं दो जुलाई को हिमा दास ने पोलैंड में हुए पोज़नान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। इस रेस को पूरा करने में उन्होंने 23.65 सेकेंड का समय लिया था।
Hima Das could not dip below 52s . Hima won all Indian race in 52.09s in the MEZINÁRODNÍ ATLETICKÝ MÍTINK 43. VELKÁ CENA in Czechia
— Rahul PAWAR (@rahuldpawar) July 20, 2019
सात जुलाई को पोलैंड में ही कुटनो एथलेटिक्स मीट के दौरान हुई 200 मीटर दौड़ में हिमा ने एक बार फिर गोल्ड मेडल हासिल किया था। इस दौड़ को पूरा करने में उन्होंने 23.97 सेकेंड का समय लिया था। 13 जुलाई को उन्होंने अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता। चेक रिपब्लिक में हुए क्लाडनो एथलेटिक्स मीट के दौरान 200 मीटर रेस में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। 17 जुलाई को चेक रिपब्लिक में हो रहे टबोर एथलेटिक्स मीट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए उन्होंने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।