फीफा के दो दशक तक अध्यक्ष रह चुके जोआओ हैवेलांगे का मंगलवार (16 अगस्त) को यहां समरीतानो अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। वर्ष 2009 में हैवेलांगे ने कोपेनहेगन में आइओसी में रियो की ओलंपिक खेलों के आयोजन की दावेदारी के लिए प्रस्तुतिकरण की अगुआई की थी। उन्होंने ही विश्व कप को 16 टीमों से बढ़ाकर 32 टीमों का किया था। वर्ष 1974 से 1998 तक फीफा अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने छह विश्व कप का आयोजन किया था। इसके बाद सेप ब्लाटर ने उनकी जगह ली थी। उन्होंने ही महिलाओं का विश्व कप शुरू किया था। हैवेलांगे ने 1936 बर्लिन ओलंपिक में ब्राजील के लिए तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लिया था और 1952 हेलसिंकी खेलों में वाटर पोलो टीम में खेले थे।
फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ का निधन
वर्ष 2009 में हैवेलांगे ने कोपेनहेगन में आइओसी में रियो की ओलंपिक खेलों के आयोजन की दावेदारी के लिए प्रस्तुतिकरण की अगुआई की थी।
Written by एपी
रियो डि जिनेरियो

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अन्य स्पोर्ट्स समाचार (Othersports News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 17-08-2016 at 03:32 IST