भारत के दीपक लाठेर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों की भारोत्तोलान स्पर्धा के 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। भारत का यह इन खेलों में पहला ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले भारत ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया और यह सभी पदक भारोत्तोलान में आए हैं। दीपक ने स्नैच में 136 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में 159 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। उन्होंने कुल स्कोर 295 के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण वेल्स के गारेथ इवांस के नाम रहा जिन्होंने कुल 299 का स्कोर किया। रजत पर श्रीलंका के इंडिका दिसानायके ने कब्जा जमाया। उन्होंने 297 का स्कोर किया। इससे पहले, दूसरे दिन भी भारत की महिला भारोत्तोलाक खिलाड़ी संचिता चानू ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बता दें कि भारत के दीपक लाठर 59 किलोग्राम की कैटेगरी में सबसे आगे चल रहे थे।

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर पर खेले गए इस मैच में भारत के लिए गुरजीत कौर ने छठे और 39वें, रानी रामपाल ने 55वें मिनट और 59वें मिनट में लालरेमिसियामी ने गोल किए। वहीं मलेशिया के लिए नूरानी राशिद ने 38वें मिनट में गोल किया। भारत को इन खेलों के पहले दिन गुरुवार को अपने पहले मैच में वेल्स से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इंग्लैंड ने पुरुषों की ट्रिपल सेक्शनल प्ले राउंड-3 के मुकाबले में भारत को 15-14 से मात दी। चंदन सिंह, सुनिल बहादुर और दिनेश कुमार की भारतीय टीम को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को निराशाजनक प्रदर्शन करने का खामियाजा इंग्लैंड के खिलाफ हार के रूप में भुगतना पड़ा।