रियो ओलंपिक खेलों से शुरुआती दौर में बाहर होने वाली भारतीय शटलर साइना नेहवाल की शनिवार सुबह घुटने की सर्जरी की जाएगी। वर्ष 2012 लंदन खेलों की कांस्य पदकधारी साइना ने शहर के अस्पताल में सर्जरी के समय की घोषणा करते हुए अपने ‘प्रीस्क्रीपशन पेज’ की फोटो भी ट्वीट की। साइना ने ट्वीट किया, ‘‘कल सुबह छह बजे सर्जरी होगी, दोस्तों प्लीज मेरे लिये प्रार्थना कीजिये। ’’ साइना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में यूक्रेन की मारीजा उलीटीना से सीधे गेम में हार गयी थी। बाद में उसने खुलासा किया था कि उसके घुटने में सूजन थी।
इससे पहले साइना के हारने और सिंधू के जीतने पर एक ट्विटर यूजर ने उन पर तंज कसने का प्रयास किया था। लेकिन साइना के जवाब ने उसे निरुत्तर कर दिया और यूजर को माफी मांगनी पड़ी। साइना ने केवल तीन लाइन के जवाब के जरिए मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति को घुटनों पर ला दिया। यूजर ने अपने ट्वीट के जरिए रियो ओलंपिक से साइना की जल्द विदाई पर निशाना साधा था। साथ ही पीवी सिंधू की तारीफ की थी। अंशुल सागर नाम के व्यक्ति ने लिखा, ”डियर साइना, अपना बैग पैक कर लो। हमें ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो श्रेष्ठ खिलाडि़यों को हराना जानता है।”
Surgery tomorrow morning at 6 am friends pls pray for me 🙏😰😰 pic.twitter.com/xUGmbU3P3i
— Saina Nehwal (@NSaina) August 19, 2016
इसके जवाब में साइना ने लिखा, ”निश्चित रूप से। सिंधू अच्छा खेल रही है और भारत अच्छा कर रहा है।” इस जवाब ने अंशुल को निरुत्तर कर दिया और उन्हें शब्दों के लिए माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”सानिया आपको दुखी करने के लिए सॉरी। मेरा यह मतलब नहीं था। मैं अभी भी आपको पसंद करता हूं। अभी बड़ा फैन हूं।” साइना नेहवाल ने इसका भी जवाब दिया और लिखा, ”कोई बात नहीं मेरे दोस्त। आपको शुभकामनाएं।”
No problem my friend 👍all the best to u https://t.co/peMdJaJ4Rs
— Saina Nehwal (@NSaina) August 18, 2016