सिंगापुर के राष्ट्रीय परा एथलीट एडम कामिस को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिये वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की भर्ती करने और एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के लिए 38 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस परा एथलीट ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लिया था। वह अपनी सामाजिक एजंसी के जरिये फेसबुक पर महिलाओं की भर्ती करता था। इस 37 वर्षीय एथलीट को 11 आरोपों का दोषी पाया गया। उसे 16 साल की लड़की का शोषण करने के लिए मानव तस्करी निरोधक अधिनियम के अंतर्गत भी एक आरोप का दोषी पाया गया है।
वेश्यावृ्त्ति के लिए महिलाओं को भर्ती करने और शोषण के केस में एथलीट एडम को तीन साल जेल की सजा
इस 37 वर्षीय एथलीट को 11 आरोपों का दोषी पाया गया। उसे 16 साल की लड़की का शोषण करने के लिए मानव तस्करी निरोधक अधिनियम के अंतर्गत भी एक आरोप का दोषी पाया गया है।
Written by भाषा
सिंगापुर

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अन्य स्पोर्ट्स समाचार (Othersports News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 29-06-2016 at 03:46 IST