India vs Spain Hockey Bronze Medal Match: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल मैच अपने नाम किया। भारत ने यह मैच 2-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। भारत ने 50 साल बाद बैक टू बैक दो ओलंपिक मेडल हासिल किए हैं।
Neeraj Chopra Final Match Indian Javelin Thrower Live In Hindi: Watch Here
भारत को सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार मिली थी। वहीं स्पेन को नीदरलैंड्स के खिलाफ करारी मात मिली। यह मैच भारत के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।
टीम इंडिया ने अपने दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को जीत के साथ विदाई दी। श्रीजेश जीत के बाद काफी भावुक हो गए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच था। टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया।
भारत ने आखिरी समय में गेंद अपने पास रखी और समय बर्बाद किया। अपना गोलकीपर हटा कर भी स्पेन गोल नहीं कर पाया। भारत ने 2-1 से मैच अपने नाम किया और लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सुखजीत सिंह को गेंद को बेसलाइन के बाहर ले जाने के लिए ग्रीन कार्ड दिया गया।
50वें मिनट में सुमित ने डिफेंड किया और ललित ने काउंटर अटैक किया। हार्दिक सिंह स्पेनिश खिलाड़ी के साथ टकरा गए। उन्हें हाथ में चोट लगी। इस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
46वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने डाइव लगाकर टैकल की कोशिश की लेकि गेंद हार्दिक के पैर में लगी। हालांकि भारत ने कॉर्नर को भी डिफेंड किया।
तीन क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 2-1 की लीड बना रखी है। अब मैच के आखिरी 15 मिनट बचे हैं।
44वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। रॉड्रिग्स ने गेंद को रोका और भारत का लीड बढ़ाने का मौका चूक गया।
40वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। गेंद जरमनप्रीत के पैर में लगी थी। स्पेन कोशिश कर रहा था लेकिन कॉर्नर लेते हुए गेंद खिलाड़ी के शरीर पर लगी। गोल होने के बावजूद अंपायर ने उसे गोल नहीं दिया।
भारत को 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला हालांकि इस बार हरमनप्रीत उसे गोल में नहीं बदल सके। भारत के पास लीड बढ़ाने का मौका था लेकिन वह चूक गए।
भारत को 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर में मिला। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत का मैच में दूसरा गोल। अब भारत 2-1 से आगे है।
भारत और स्पेन की टीमें पहले हाफ के अंत तक 1-1 से बराबरी पर हैं। पॉजेशन के मामले में भारत आगे रहा। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से उसने एक को बदला वहीं स्पेन तीन में से एक को भी गोल में नहीं बदल सका।
पहले हाफ के आखिरी मिनट में भारत को एक और कॉर्नर मिला। इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से शॉट में बदला। भारत को पहले हाफ की आखिरी मिनट में बराबरी का गोल मिला।
29वें मिनट में भारत ने रेफरल लिया। उनकी अपील थी कि गेंद स्पैनिश खिलाड़ी के पैर में लगी है। भारत को कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास उसे शॉट को बदल नहीं पाए।
28वें मिनट में श्रीजेश के कारण स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मिरालेस ने कॉर्नर लिया लेकिन वह चूक गए। भारत ने इसपर काउंटर अटैक बनाया लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल सके।
24वें मिनट में जरमनप्रीत ने एयरियल पास ट्रैप किया, उन्होंने गेंद ललित को दी जिन्होंने गोल पर शॉट लेने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं रहे। हार्दिक सिंह ने रिबाउंड की कोशिश की लेकिन वह शॉट भी नहीं लगा।
20वें मिनट में स्पेन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि वह इसे गोल में नहीं बदल सके। बैस्टार्स ने कोशिश की लेकिन गोल नहीं हुआ। स्पेन को फिर से कॉर्नर मिला और इस बार भी वह इसे गोल में नहीं बदल सके। भारत का अच्छा डिफेंस।
18वें मिनट में मनप्रीत ने स्ट्राइकिंग सर्कल के टैकल किया और स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। स्पेन के कप्तान मार्क सिरालेस ने स्ट्रोक लिया और श्रीजेश के दाएं हाथ की ओर से गोल दागा।
पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। इस क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।
14वें मिनट में जरमनप्रीत और राजकुमार ने स्पैनिश सर्कल में एंट्री की लेकिन स्पेन ने उन्हें शॉट नहीं लेने दिया। स्पेन का डिफेंस काफी मजबूत था।
भारत के सर्कल के सामने सुमित टैकल करने की कोशिश की और वह गिर गए। भारत के तीसरे खिलाड़ी जो चोटिल हुए।
आठवें मिनट में मनप्रीत और गुरजंत ने गेंद को सर्कल में डालने की कोशिश लेकिन वह चोटिल हो गए। गुरजंत को चोट लगी। उनका चेकअप किया गया और वह मैदान से बाहर गए।
छठे मिनट में हार्दिक ने एस्सिट क्या और सुखजीत ने अटैक की कोशिश की। उन्होंने गोल पर शॉट लिया लेकिन गेंद वाइड गई।
भारत ने पुशबैक किया लेकिन पॉजेशन खो दिया। काफी आसानी से पॉजेशन खो दिया।
अबसे कुछ देर में हॉकी का मैच शुरू होगा। दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी। पहले राष्ट्रगान होगा और उसके बाद मुकाबला शुरू होगा।
पीआर श्रीजेश सबसे पहले मैदान पर उतरे। वह हाफ लाइन पर खड़े हुए और गोल पोस्ट को देखा। वह अकेले गोलपोस्ट पर गए और उसके बीच जाकर बैठ गए। वह काफी भावुक नजर आ रहे थे।
इस बीच रेसलिंग से भारत को एक खुशखबरी मिली है। भारत के रेसलर अमन सेहरावत ने 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सहरावत अब मेडल से केवल एक जीत दूर हैं। यहां क्लिक करके पढ़ें सारी अपडेट्स
भारतीय टीम में अमित रोहिदास की वापसी होने वाली है। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच में रेड कार्ड दिया गया था। उनपर सेमीफाइनल मैच के लिए भी बैन लगाया गया था। रोहिदास अब वापसी करेंगे।
भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात दी। क्वार्टर फाइनल में टीम ने रेड कार्ड मिलने के बावजूद ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कमाल की जीत दर्ज की।
भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने आखिरी मैच के बारे में लिखा, ‘मैं आखिरी बार पोल के बीच खड़ा रहूंगा तो मेरा दिल गर्व से भरा होगा। एक बच्चा जिसकी आंखों में सपने थे वहां से लेकर भारत के लिए खेलना शानदार रहा है। आज मैं अपना आखिरी मैच खेलूंगा। मेरा हर सेव, हर डाइव, फैंस की दहाड़ मेरी आत्मा में रहेगा। शुक्रिया भारत मुझपर भरोसे के लिए। मेरे साथ खड़े रहने के लिए। यह अंत नहीं है। यह शुरुआत है यादों के साथ रहने की और खुश रहने की। मैं हमेशा सपनों का रखवाला बना रहूंगा। जय हिंद।’
स्पेन की टीम के लिए उनका सेमीफाइनल बुरा सपना साबित हुआ। सेमीफाइनल में स्पेन का सामना दुनिया की नंबर वन टीम जर्मनी से हुआ था। स्पेन यह मैच 0-4 से हारा था।
