Olympics 2024, India vs Argentina Hockey Match: पेरिस ओलंपिक 2024 में सोमवार 29 जुलाई को भारत और अर्जेंटीना के बीच खेला गया ग्रुप बी का पुरुष हॉकी मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। भारत का अब 30 जुलाई को आयरलैंड, एक अगस्त को बेल्जियम और दो अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।

भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर मैच के आखिरी पलों (58वें मिनट) में गोल किया। भारत को इस मैच में 10 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी सिर्फ एक को ही गोल में तब्दील कर पाए। हॉफ टाइम तक भारत को कई मौके मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे।

अर्जेंटीना की ओर से फॉरवर्ड लुकास मार्टिनेज ने 22वें मिनट में पीआर श्रीजेश को छकाकर यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में गोल किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह हालांकि पहले हाफ में तीन पेनल्टी कॉर्नर अवसरों को भुनाने में विफल रहे। भारत ने पहले तीन क्वार्टर में 54-46 से कब्जा जमाया और 15 बार सर्कल में पैठ भी बनाई, लेकिन टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता अर्जेंटीनी टीम के गोलकीपर टॉमस सैंटियागो को मात नहीं दे पाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हरमनप्रीत ने किया था गोल

टोक्यो में पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम पहले क्वार्टर में पिछड़ गई थी, लेकिन तीसरे क्वार्टर के अंत तक 2-1 की बढ़त लेकर शानदार वापसी की।

अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड के बराबरी करने के बाद हरमनप्रीत सिंह ने अपने ड्रैग फ्लिक का कमाल दिखाया और 3-2 के स्कोर के साथ भारत की झोली में जीत डाल दी। दूसरी ओर, अर्जेंटीना अपने शुरुआती मुकाबले में दिग्गज ऑस्ट्रेलिया से 0-1 से हारने के बाद इस मैच में उतरेगा।

Live Updates
17:53 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: भारत ने 20 साल बाद अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला

भारत ने अर्जेंटीना के साथ मैच ड्रॉ पर छुड़ा लिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा। भारत ने 58वें मिनट में गोलकर स्कोर बराबर किया। आखिरी मिनट में भारत को एक मौका मिला, लेकिन अर्जेंटीनी खिलाड़ियों ने उसे सफल नहीं होने दिया। हॉकी के इतिहास में भारत ने अर्जेंटीना से दूसरी बार ड्रॉ खेला है। इससे पहले उसने 2004 में अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला था।

17:46 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: भारत ने बराबर किया स्कोर

जब आखिरी 2 मिनट का खेल बचा तो भारत ने अपना गोलकीपर हटा दिया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद भारत को लगातार दो और रि पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने इसका फायदा उठाया और गोल कर दिया। स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इस बार हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए गोल किया।

17:35 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score: 5 मिनट का खेल बाकी, भारत को चाहिए गोल

अब सिर्फ 5 मिनट का खेल बचा है। भारत अब भी एक गोल से पीछे है। भारत को यदि यह मैच बराबरी पर छुड़ाना है तो उसे निश्चित रूप से गोल करना होगा।

17:30 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: भारत तीसरे क्वार्टर के बाद भी पीछे

तीसरे क्वार्टर के अंत में भी अर्जेंटीना ने अपनी 1-0 की लीड बनाए रखी है। भारत के लिए अब जरूरी है कि वह बराबरी करें। यह मैच अगर वह हार जाते हैं तो उनका आगे बढ़ने का रास्ता मुश्किल हो जाएगा

17:16 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: श्रीजेश ने रोका पेनल्टी स्ट्रोक

अर्जेंटीना को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। कैसेला ने शूट किया लेकिन श्रीजेश ने स्पलिट करके इसे गोल में बदलने से रोका। भारत को अब अटैक करने की कोशिश करनी होगी तभी वह बराबरी कर पाएगा।

17:13 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: अर्जेंटीना को फिल मिला पेनल्टी कॉर्नर

37वें मिनट में अर्जेंटीना को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। गेंद डी के अंदर जरमनप्रीत के शरीर पर लगी। अर्जेंटीना इसे बदल नहीं पाया लेकिन उन्हें पेनल्टी स्ट्रोक मिला।

17:11 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: डोमनी ने किया अटैक

अर्जेंटीना के डोमनी ने भारत के डी में घुसकर गोल की कोशिश की , हालांकि शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने अटैक को फेल किया। भारत को राहत मिली।

17:06 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: मनप्रीत और अभिषेक की कोशिश बेकार

हाफ टाइम के बाद तीसरे ही मिनट में भारत ने अटैक बनाया। मनप्रीत सिंह और अभिषेक ने मूव बनाने की कोशिश की लेकिन अरजेंटीना के सैनटिएगो ने स्टिक लगाकर इस कोशिश को नाकाम किया।

17:02 (IST) 29 Jul 2024
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू

तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना के गोलकीपर सैंट टियागो ने पेरिस ओलंपिक में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी पीआर श्रीजेश 3 गोल खा चुके हैं।

16:55 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: हॉफ टाइम के बाद अर्जेंटीना 1-0 से आगे

भारतीय टीम लगातार कोशिश कर रही है कि वह अपनी बेड़ियों को तोड़कर बराबरी हासिल कर ले। भारतीय टीम गेंद पर नियंत्रण बनाए हुए है, लेकिन अर्जेंटीना की बैकलाइन अब तक मैच में बहुत मजबूत रही है।

16:44 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: अर्जेटीना ने खोला अपना खाता

दूसरे क्वार्टर के सातवें मिनट में अर्जेंटीना ने भारत की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल करने में सफलता हासिल की। इस बार भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले और अपना अंतिम ओलंपिक खेल रहे पीआर श्रीजेश गेंद को गोलपोस्ट में जाने से नहीं रोक पाए।

16:40 (IST) 29 Jul 2024
Paris Olympics 2024 Updates: भारत ने गंवाए 2 मौके

दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत और अर्जेंटीना ने दोनों ही आक्रामक खेल से शुरुआत की। तीसरे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह मैदान पर मौजूद हैं। हालांकि, वह अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाए। कुछ ही पलों बाद भारत को फिर एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भी नाकामी ही हासिल हुई। दूसरे क्वार्टर के 5 मिनट का खेल खत्म होने के बाद स्कोर 0-0 है।

16:34 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina Hockey Live Score Streaming: पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0

पहले क्वार्टर का खेल हो चुका है। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने कई शानदार मूव बनाए। दोनों टीमों को एक-एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन भारत और अर्जेंटीना दोनों ही गोल में बदलने में नाकाम रहे। पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 है।

16:30 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024: अर्जेंटीना भी नहीं कर पाया गोल

12वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने अर्जेंटीना की कोशिश नाकाम कर दी। स्कोर अब भी 0-0 बना हुआ है।

16:28 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score: भारत का नहीं खुला खाता

भारतीय टीम अर्जेंटीना की गतिरोध को तोड़ने में सफल रही। उसे 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाया। इस शॉट पर भारत को रिपेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन तब भी टीम अपना खाता नहीं खोल पाई।

16:26 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates:भारत बनाम अर्जेंटीना 0-0

10 मिनट का खेल हो चुका है। अब तक दोनों टीमों की ओर से कई मौके बनाए, लेकिन भारत और अर्जेंटीना दोनों ही उन्हें गोल में तब्दील कर पाईं।

16:21 (IST) 29 Jul 2024
भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी लाइव स्कोर, पेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट्स: भारत ने दिखाया दमदार डिफेंस

अर्जेंटीना ने शुरुआत में कुछ मौके बनाए, लेकिन भारत ने डिफेंस में दमदार खेल दिखाया और उन्हें शॉट लेने का मौका ही नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल करने में विफल रहने के बाद अर्जेंटीना की कोशिश जीत के सूखे को जल्दी खत्म करने की होगी।

16:19 (IST) 29 Jul 2024
भारत बनाम अर्जेंटीना का मैच शुरू

पेरिस ओलंपिक में भारत बनाम अर्जेंटीना के मैच शुरू हो चुका है। भारत बनाम अर्जेंटीना का मैच देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं।

16:14 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina hockey Live score, Paris Olympics 2024 Updates: राष्ट्रगान का समय

दोनों टीमें अपने-अपने देशों के राष्ट्रगान के लिए मैदान में हैं। थोड़ी ही देर में मैच शुरू हो जाएगा।

15:53 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina Hockey Live Score Streaming: भारत-अर्जेंटीना में होगी कड़ी टक्कर

भारत और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मैच में कड़ी टक्कर की गारंटी है! खास यह है कि आज ही के दिन 44 साल पहले यानी 29 जुलाई 1980 को भारत ने मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

15:03 (IST) 29 Jul 2024
भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी लाइव स्कोर, पेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट्स: अर्जेंटीना को अपने पहले मैच में मिली थी हार

अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के साथ अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत की। यह एक रोमांचक मुकाबला था जहां ऑस्ट्रेलिया 1-0 से विजयी हुआ, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी लेकिन गतिरोध को तोड़ने में विफल रहे।

14:52 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina Hockey Live Score Streaming: हरमनप्रीत ने मैच से सिर्फ 1 मिनट पहले किया था गोल

न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में भारत को ऐसी ही शुरुआत चाहिए थी। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 3 अंक हासिल किए। हरमनप्रीत सिंह ने मैच खत्म होने से सिर्फ 1 मिनट पहले महत्वपूर्ण विजयी गोल किया। अर्जेंटीना के खिलाफ भी भारतीय हॉकी टीम जीत हासिल करना चाहेगी।

14:50 (IST) 29 Jul 2024
India vs Argentina Hockey Live Score: न्यूजीलैंड के लिए चाइल्ड और लेन ने किए थे गोल

न्यूजीलैंड की ओर से लेन सेम ने 8वें मिनट और चाइल्ड सिमोन ने 53वें मिनट में गोल किये थे। दोनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए थे।

14:43 (IST) 29 Jul 2024
IND vs ARG Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों ने किए थे गोल

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच की बात करें तो भारत की ओर से मंदीप सिंह (24वें मिनट), विवेक सागर प्रसाद (34 मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59 मिनट, पेनल्टी स्ट्रोक) ने गोल किए थे। अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में भी इन तीनों से फिर शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

14:15 (IST) 29 Jul 2024
Live Streaming India vs Argentina Hockey Match: जियो सिनेमा पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच को भारत में कहां लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • 14:11 (IST) 29 Jul 2024
    India vs Argentina Hockey Live Streaming: भारत में इन चैनल पर होगा भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच का लाइव टेलीकॉस्ट
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच का लाइव टेलीकॉस्ट कहां होगा?
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच का भारत में लाइव टेलीकॉस्ट स्पोर्ट्स18 चैनल (1, 2, 3) पर होगा।
  • 14:10 (IST) 29 Jul 2024
    India vs Argentina Hockey Live Score Streaming: शाम 4:15 बजे से शुरू होगा मैच
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच कब खेला जाएगा?
  • पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी मैच सोमवार (29 जुलाई) को यवेस-डू-मैनोइर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे से खेला जाएगा।