पहले ओलंपिक 2024 में भारत के लिए 8 अगस्त की तारीख ऐतिहासिक साबित हुई। 7 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार भारत के खाते में दो मेडल आए। पहले हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं देर रात नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत कर भारत की मेडल तालिका को 5 तक पहुंचा दिया। आज भारत के पास एक और मेडल जीतने का मौका है।
रिले टीम होंगी एक्शन में
दिन की शुरुआत एथलेटिक्स से होगी। भारत की महिला और पुरुष टीम में 4×400 मीटर रिले के राउंड वन में दौड़ेंगे। इनके अलावा भारत के रेसलर अमन सेहरावत के पास मेडल जीतने का मौका होगा। अमन सेहरावत ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेंगे। इस मैच में उनका सामना रेपचेज राउंड के विजेता से होगा। अमन ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में वह जापान के रेसलर से हारे थे।
खेल | इवेंट | खिलाड़ी | समय |
गोल्फ महिला | इंडीविजुअल राउंड 3 | अदिति अशोक दीक्षा डागर | 12:30 |
एथलेटिक्स | 4×400 मीटर रिले हीट्स | महिला टीम | 14:10 |
एथलेटिक्स | 4×400 मीटर रिले हीट्स | पुरुष टीम | 14:35 |
रेसलिंग | ब्रॉन्ज मेडल मैच | अमन सेहरावत | 0:20 |
Paris Olympics 2024 Live streaming Details In Hindi: Watch Here
पेरिस ओलंपिक 2024 वैश्विक फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 3, स्पोर्ट्स18– 1 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत केंद्रित फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 1, स्पोर्ट्स18– 2 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा (JioCinema) वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध।