पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन यानी 29 जुलाई को भारत के पास तीन मेडल जीतने का मौका था लेकिन वह एक भी मेडल जीत नहीं पाया। हालांकि भारत की युवा शूटर मनु भाकर और उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह ने देश को एक और मेडल की उम्मीद दी।
तीरंदाजों ने किया निराश
भारतीय महिला तीरंदाजों के बाद सोमवार को पुरुष तीरंदाज में भी निराश किया। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में ड्रॉ खेल कर खुद को हार के फेर से बचाया। कुल मिलाकर पेरिस ओलंपिक का तीसरा दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा।
मनु-सरबजोत ने किया क्वालिफाई
दिन की शुरुआत चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी के ग्रुप और मुकाबले से होनी थी लेकिन उनके विरोधियों ने मैच में हटने का फैसला किया। इसके बाद रविवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर और पिस्टल शूटर सरबजोत सिंह 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में उतरी। इस जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई किया।
भारत का मेडल जीतने का पहला मौका 10 मीटर एयर राइफल महिला में था लेकिन भारत की रमिता जिंदल सातवें स्थान पर रहीं। वह मेडल की रेस से बाहर हो गई। इसके बाद पुरुषों के 10 मीटर राइफल इवेंट में अर्जुन बबूता ने मेडल की उम्मीद तो जगाई लेकिन वैसे पूरा नहीं कर सके। अर्जुन तीसरे स्थान के बेहद करीब आकर मामूली अंतर से चूक गए और उनके हाथ से ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका निकल गया।
समय | खेल | खिलाड़ी | परिणाम |
12:00 | बैडमिंटन | चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी | मैच कैंसल |
12:45 | शूटिंग | मनु भाकर और सरबजोत सिंह रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा | मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने किया ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई |
12:50 | बैडमिंटन | अश्विनी पोनाप्पा और तनीषा क्रास्टो | ग्रुप राउंड के दूसरे मैच में मिली हार |
13:00 | शूटिंग | रमिता जिंदल | सातवें स्थान पर रहीं |
15:30 | शूटिंग | अर्जुन बूबता | चौथे स्थान पर रहे |
15:30 | टेनिस | रोहन बोपन्ना और श्रीराज बालाजी | हारे मुकाबला |
16:15 | हॉकी | भारत बनाम अर्जेंटीना | 1-1 से रहा ड्रॉ |
17:30 | बैडमिंटन | लक्ष्य सेन | 2-0 से जीता मैच |
18:30 | आर्चरी | धीरज बोमदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव | क्वार्टर फाइनल में हारे मैच |
23:30 | टेबल टेनिस | श्रीजा अकुला |