पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन मंगलवार (30 जुलाई) को मनु भाकर अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कोरियाई जोड़ी को मात दी। ट्रैप शूटर पृथ्वीराज तोंड ईमान पर भी निगाहें थी लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाए। भारतीय हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा और आयरलैंड को 2-0 से मात दी।
Paris Olympics Medal Tally Watch Here
अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत को आयरलैंड जैसी मजबूत टीम से भिड़ना है। बैडमिंटन में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। सात्विक-चिराग और अल्फियन-अर्डियांटो क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं,लेकिन इस मैच का विजेता ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल करेगा। भारत अबतक दो मेडल जीता है। शूटिंग में मनु भाकर ने दूसरे भी दिन ब्रॉन्ज दिलाया था।
पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन शूटिंग के मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन इवेंट में पृथ्वीराज तोंडाइमान होंगे। शूटिंग में ही श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन में होंगी। ये मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से होंगे। मनु भाकर और सरबजोत सिंह का ब्रॉन्ज मेडल मैच दोपहर 1 बजे से होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन मनु भाकर अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह के साथ मेडल जीतना चाहेंगी। भारत अबतक एक मेडल जीता है। शूटिंग में मनु भाकर ने दूसरे ही दिन ब्रॉन्ज दिलाया। ट्रैप शूटर पृथ्वीराज तोंड ईमान पर भी निगाहें होंगी।
भारत ने पांचवें सेट में केवल 54 का स्कोर किया। तुर्की आसानी से इसे जीता और मैच अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी निराश किया। पुरुष टीम भी मेडल की दौड़ से बाहर हो गई है।
भारत ने तीसरा सेट 55-54 से जीतकर खुद को मैच में बनाए रखा है। तुर्की अब भी 4-2 से आगे है। भारत के लिए अब यह सेट करो या मरो का सेट है।
लक्ष्य सेन ने कारागी के खिलाफ मैच में 21-19,21-13 से जीत हासिल की। इसे लक्ष्य सेन की पहली जीत माना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रुप राउंड में उन्होंने 2 अंक हासिल किए।
भारतीय तीरंदाजी टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। वह पहला सेट हार गए। टीम की ओर से धीरज ने 7 और तरुणदीप राय ने 8 का शॉट खेला।
भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ किया। भारत मैच के 58वें मिनट तक 0-1 से पिछड़ रहा था लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की और गोल दागकर ग्रुप राउंड में अहम एक अंक हासिल किया।
भारतीय तीरंदाजी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो गया है। उनके सामने तुर्की की चुनौती है। महिला टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत को वापसी की उम्मीद है।
50वें मिनट में भारत ने एक और मूव बनाया। मनप्रीत सिंह ने शुरुआत की जरमनप्रीत एरियाल गेंद के साथ अंदर घुसा। अमित ने फ्लैंक से कोशिश की लेकिन वह डी में नहीं घुस पाए।
पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन में भारत के पृथ्वीराज तोंडामन हिस्सा ले रहे हैं। वह दूसरे राउंड में 25 का स्कोर हासिल किया वहीं तीसरे राउंड में स्कोर अच्छा नहीं रहा।
भारतीय हॉकी टीम पहले हाफ के बाद 0-1 से पिछड़ रही है। अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना के मार्टिनेज ने राइट चैनल से अटैक किया, श्रीजेश ने डाइव लगाकर स्टिक से सैव करने की कोशिश की लेकिन गेंद डिफलेक्ट होकर गोल में चली गई। श्रीजेश काफी गुस्से में नजर आ रहे थे।
भारतीय हॉकी टीम अर्जेंटीना का सामना करने उतरी है। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी थी। भारत का ग्रुप काफी मुश्किल है और उन्हें हर मैच में जीत की जरूरत है।
भारत के अर्जुन बबूता चौथे स्थान पर रहकर मेडल की रेस से बाहर हो गए। बबूता ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन 13वें शॉट में वह 9.9 के स्कोर के कारण पिछड़ गए। उन्होंने वापसी की लेकिन फिर भी एलिमिनेशन शॉट खेलना पड़ा और वहां 9.5 के स्कोर के कारण वह बाहर हो गए।
12 शॉट्स के बाद अर्जुन बबूता दूसरे स्थान पर हैं। उनके और चीन के खिलाड़ी के बीच ज्यादा फर्क नहीं है।
अर्जुन बबूता पहली सीरीज के बाद तीसरे स्थान पर हैं। उनके 105 का स्कोर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद क्रोएसिया के मारसिसि मिरन 105.1 अंक हासिल कर चुके हैं। दोनो के बीच केवल 0.1 का अंतर है।
अर्जुन बबूता ने पहले पांच शॉट्स में 52.4 का स्कोर हासिल किया है। वह फिलहाल चौथे स्थान पर हैं।
भारत के निशानेबाज अर्जुन बबूता का 10 मीटर एयर राइफल इवेंट शुरू हो गया है।
रमिता जिंदल के मैच से पहले भारत के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा वहां आए, उन्होंने तीन बार लकड़ी के लठ्ठ को जमीन पर मारा। इसे फ्रांस में ब्रिगेडियर सेरेमनी कहा जाता है। किसी भी चीज की शुरुआत से पहले इसे किया जाता है। ओलंपिक में भी इसे शामिल किया गया है।
भारत की महिला डबल्स जोड़ी ओलंपिक से लगभग बाहर हो गई हैं। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद वह ग्रुप राउंड मुकाबले में जापान की वर्ल्ड नंबर 4 की जोड़ी 21-11, 21-12 से हार गए। वह अपने ग्रुप में दो हार के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह 580 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। यह जोड़ी अब मंगलवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए कोरिया का सामना करने उतरेगी। मनु के पास एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने का बड़ा मौका है।
रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल के इवेंट में मेडल नहीं जीत पाई। रमिता सातवें स्थान पर रहीं और इवेंट से एलिमिनेट होने वाली दूसरी शूटर रही। रमिता ने 145.3 का स्कोर हासिल किया।
पहली सीरीज के पहले पांच शॉट्स के बाद भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल टॉप पांच में शामिल हैं। उन्होंने पहले 5 शॉट्स के बाद टॉप 5 में जगह बना ली है।
10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट की भी शुरुआत हो चुकी है। भारत की दोनों जोड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। शुरुआती शॉट्स के बाद भारत की दोनों जोड़ियां टॉप पांच में हैं.
रमिता जिंदल का फाइनल इवेंट शुरू हो गया। क्वालिफाईंग राउंड के टॉप 8 शूटर्स मेडल के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने इवेंट की शुरुआत पांरपरिक तरीके से की।
भारत के लिए आज तीरंदाज भी मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। पुरुष टीम आज टीम इवेंट का क्वार्टर फाइनल खेलने उतरेंगी। अगर वह मैच जीत जाते हैं तो सेमीफाइनल और फिर मेडल मैच खेलेगी।
भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता के पास भी आज मेडल जीतने का मौका है। अर्जुन 10 मीटर एयर राइफल पुरुष इवेंट के फाइनल में उतरेंगे। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
आज के दिन का पहला मेडल इवेंट रमिता जिंदल का होगा। रमिता 10 मीटर एयर रायफल महिला इवेंट में उतरेंगी। वह क्वालिफिकेशन राउंड में 631.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही थी।
आज ट्रैप क्वालिफिकेशन का पहला दिन भी है। भारत के पृथ्वी राज तोडेमान एक्शन में होंगे। यह इवेंट दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा।
आज के दिन का पहला इवेंट 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन होगा। इस इवेंट में भारत की दो जोड़ियां हिस्सा लेंगी। सरबजोत सिंह मनु भाकर के साथ उतरेंगे वहीं, दूसरी जोड़ी रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा की होगी।
नमस्कार, जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में पेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन के सभी इवेंट्स की सारी डिटेल्स मिलेंगी। कब, कौन खिलाड़ी किस इवेंट में एक्शन में होगा। उनके परिणाम, शेड्यूल और सबकुछ।
