रियो दि जिनेरियो ओलंपिक और परालम्पिक के टिकटों की बिक्री को लेकर दर्शकों में कोई उत्साह नहीं है। इससे आयोजकों में निराशा व्याप्त है। आयोजन समिति के प्रवक्ता मारिया एंडराडा ने कहा, ‘टिकटों की बिक्री धीमी है और शायद इसकी वजह यहां छाई आर्थिक मंदी है। लेकिन सर्वश्रेष्ठ टिकट तेजी से बिक रहे हैं।’ अभी तक घरेलू दर्शकों के लिए रखे 45 लाख में से सिर्फ आधे टिकट ही बिक सके हैं। परालम्पिक के 30 लाख में से सिर्फ 30000 घरेलू टिकट बिके हैं।

ब्राजील इस समय जबर्दस्त आर्थिक मंदी का शिकार है जिसका असर यहां पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों पर भी पड़ेगा। आयोजकों ने रोइंग और केनोइंग के लिए 4000 दर्शक क्षमता वाला ग्रैंडस्टैंड बनाने का फैसला भी रद्द कर दिया है। इसके अलावा अवैतनिक कार्यकर्ताओं की संख्या 70000 से घटाकर 50000 कर दी गई है।