Nicholas Pooran breaks Ishan Kisan Record: निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को शुक्रवार को कोच्चि में आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL 2023 Auction) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह आईपीएल इतिहास (IPL History) के सबसे महंगे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kisan) के नाम था। 10 महीने पहले फरवरी 2022 में मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ में खरीदा था।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा था। उन्होंने 14 मैच में 306 रन बनाए थे। इसके बाद भी क्वाया मारन (Kavya Maran) की फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।
निकोलस पूरन का आईपीएल करियर (Nicholas Pooran IPL Career)
आईपीएल (IPL) में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए भी खेल चुके हैं। 27 साल के खिलाड़ी ने 47 मैच में 44 पारी में 26.06 की औसत से 912 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 151.24 का रहा है। उन्होंने अबतक 4 अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 77 है।
निकोलस पूरन ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज की कप्तानी छोड़ी थी (Nicholas Pooran left WI Captaincy after T20 World Cup)
कीरोन पोलार्ड के रिटायरमेंट के बाद इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies) का निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को व्हाइट बॉल क्रिकेट में कप्तान बनाया गया था। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में दो बार की चैंपियन टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया था। इसके बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने कप्तानी छोड़ दी थी। टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने तीन पारियों में सिर्फ 5, 7 और 13 की पारी ही खेल सके थे।