मेजर ध्यानचंद की जयंती यानी 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 खिलाड़ियों कों राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने सबसे पहले रियो पैरालंपिक की पदक विजेता दीपा मलिक को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। इस साल दो खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए चुना गया है।

पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया भी इस सम्मान के लिए चुने गए हैं। लेकिन राष्ट्रपति ने आज उन्हें सम्मानित नहीं किया, क्योंकि अगले महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के मद्देनजर इन दिनों वे विदेश में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद वे केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से वे अपना सम्मान ग्रहण करेंगे।

बजरंग के अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, महिला निशानेबाज अंजुम मौदगिल, पैरा जैवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर, शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर भी अपने-अपने इवेंट के चलते पुरस्कार समारोह में नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए मोहिंदर सिंह ढिल्लों भी समारोह में शिरकत नहीं कर पाए। इन सभी को बाद में खेल मंत्री सम्मानित करेंगे।

रिटायर्ड जस्टिस मुकंदकम शर्मा की अगुआई वाली 12 सदस्यीय समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए 2, अर्जुन पुरस्कार के लिए 19, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 6, ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 5 खिलाड़ियों के नाम चुने थे।

राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीखेल
मोहम्मद अनसएथलेटिक्स
एस भास्करनबॉडी बिल्डिंग
सोनिया लाठरबॉक्सिंग
चिंगलेनसना सिंहहॉकी
अजय ठाकुरकबड्डी
गौरव गिलमोटर स्पोर्ट्स
प्रमोद भगतपैरा बैडमिंटन
हरमीत देसाईटेबल टेनिस
पूजा ढांडाकुश्ती
फुआद मिर्जाघुड़सवारी
गुरप्रीत सिंह संधूफुटबॉल
पूनम यादवक्रिकेट
स्वप्ना बर्मनएथलेटिक्स
बी साई प्रणीतबैडमिंटन
सिमरन सिंह शेरगिलपोलो

रामनाथ कोविंद ने इन्हें दिए द्रोणाचार्य पुरस्कार

कोचखेल
विमल कुमारबैडमिंटन
संदीप गुप्ताटेबल टेनिस