भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जल्द अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे करने वाले हैं। धोनी स्टार के वीडियो स्ट्रीमिंग एप हॉटस्टार में आने वाले एक शो में कुछ ऐसे खुलासे करेंगे जिनके बारे में अब तक कोई नहीं जानता। धोनी ” रोर ऑफ़ दा लायन” नाम की एक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा में नज़र आएंगे।
इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इस ट्रेलर में पूर्व कप्तान कहते हैं “एक कहानी है, जो आपके अब तक नहीं सुनी। ये कहानी है जिद की।” शो के आधिकारिक सिनॉप्सिस में लिखा गया है धोनी की कहानी सभी को पता है। लेकिन उनके पास बताने के लिए एक और कहानी है, जिसे उनके करीबी दोस्त भी नहीं जानते। क्या है वो कहानी? ये कहानी है एक खिलाड़ी, क्रिकेटर, कप्तान, पति और पिता के रूप में उनके कठिन समय की।
धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक हैं। उनकी कहानी पहले ही एक बॉलीवुड बायोपिक में आ चुकी है। धोनी पर बानी एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी नाम की फिल्म सितंबर 2016 में रिलीज़ हुई थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने 2011 विश्व कप विजेता कप्तान की भूमिका निभाई थी।
धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और जनवरी 2017 में सीमित ओवरों के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी। वह भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का अहम हिस्सा हैं। जब भी कप्तान कोहली डीप पर फील्डिंग कर रहे होते हैं धोनी गेंदबाजों को निर्देश देने का जिम्मा संभाला लेते हैं। धोनी भारतीय विश्वकप टीम का अहम हिस्सा हैं। ये चौथी बार होगा जब धोनी भारत के लिए विश्वकप खेलेंगे। इस से पहले साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेले थे और 2011 में अपनी कप्तानी में टीम को विजेता बनाया था।