भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कई बातें सामने आती हैं। धोनी के स्वभाव की हर कोई तारीफ करता है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है और वो नाम है टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का। कैफ से उनके एक फैन ने ट्टिवर पर पूछा कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ शब्द कहिए को तो कैफ का जवाब था- coolest man one can even know. मोहम्मद कैफ इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इससे पहले भी कई बार वो अपने फैनस को सोशल मीडिया पर जवाब देते रहे हैं। हाल ही में कैफ ने लाइव चैट सेशन के दौरान बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की थी। कैफ के एक प्रशंसक ने लाइव चैट सेशन के दौरान उनसे पूछा, ‘मोहम्मद कैफ सर आप बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बारे में क्या कहना चाहेंगे?’ कैफ ने जवाब में कहा, ‘वह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकर हैं, वह एक्टिंग के ऑलराउंडर हैं।’ अक्षय ने ट्वीट किया, ‘आपसे प्रशंसा सुनकर अच्छा लगा, नए साल की शुभकानाएं।’

खेल के मैदान पर धोनी के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो उन्हें महान खिलाड़ी बनाते हैं। धोनी के नाम पर बिना आउट हुए जीरो पर सबसे ज्‍यादा पारी खेलने का रिकॉर्ड है। एमएस धोनी टी-20 में जीरो पर आउट हुए बिना सबसे ज्‍यादा पारी खेलने वाले बल्‍लेबाज हैं। धोनी साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार जीरो पर आउट हुए थे। इसके बाद से धोनी 64 टी20 इनिंग्‍स खेल चुके हैं और वह कभी जीरो पर आउट नहीं हुए हैं। इसके अलावा विकेट के पिछे बतौर विकेटकीपर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। धोनी ने टी20 में कुल 63 शिकार किए हैं, जिसमें 41 कैच और 22 स्‍टंपिंग शामिल हैं। जो अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं।

भारत के लिए  मोहम्मद कैफ ने 125 एकदिवसीय खेले हैं और इसमें उनके नाम 2 शतक की मदद से 2753 रन दर्ज हैं। वहीं प्रथम श्रेणी के 178 मैचों में उन्होंने 39.84 की औसत और 19 शतक की मदद से अभी तक 10001 रन बनाये हैं। 2003 विश्व कप की टीम में वो शामिल थे। नैटवेस्ट सीरीज के अलावा कैफ ने अपनी कप्तानी में भारत को 2000 में अंडर 19 विश्व कप में भी जीत दिलाई थी।