कोले कार्दशियन के पूर्व पति लामर ओडम अपने शानदार खेल के साथ-साथ विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, अब लगता है कि वे अपनी हरकतों में सुधार कर रहे हैं। अब वे आध्यात्म की राह पर हैं। उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से कुछ ऐसा ही लगता है। ओडम का कहना है कि आज वे जीवित हैं तो सिर्फ प्रभु ईसा मसीह के कारण। उन्होंने लिखा, ‘आजकल मैं उस राह पर चलने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं, जिससे मैं प्रभु के साथ चल सकता हूं। इसके लिए पादरी वर्नोन का धन्यवाद। मैं इस सप्ताहांत @thewordchurch में बच गया।’

मॉडल, सोशलाइट और मीडिया पर्सनालिटी कोले कार्दशियन के पूर्व पति ओडम ने लिखा, ‘मुझे जीवित रखने के लिए मैं यीशु का तहेदिल से आभारी हूं।’ ओडम ने यह पोस्ट ऐसे समय की है, जब कुछ दिन पहले उनके पूर्व ब्रदर-इन-लॉ (पत्नी के बहन किम कार्दशियन के पति) कायने वेस्ट ने अपना पहला धार्मिक एल्बम ‘जीसस इज किंग’ जारी किया है।

यहां ओडम और कायने वेस्ट का जिक्र करना इसलिए जरूर है, क्योंकि दोनों ही एक समय गलत राह पर भटक चुके थे। दो बार एनबीए चैंपियन रह चुके ओडम ने कुछ दिन पहले ही अपनी किताब में स्वीकार किया था कि उन्हें महिलाओं से संबंध बनाने का नशा था। उन्होंने स्वीकार किया था कि वे दो हजार से ज्यादा महिलाओं से संबंध बना चुके हैं। इसमें स्ट्रिपर और प्रास्टिटूट भी शामिल हैं। ओडम ने किताब में यह भी स्वीकारा था कि वे कोले कार्दिशयन को धोखा भी दे चुके हैं।

ओडम और कोले ने 2009 में शादी की थी। ओडम की हरकतों के कारण कोले 2013 के बाद से उनसे अलग रहने लगीं। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। ओडम ने स्वीकार किया कि वे अश्लील फिल्में देखने की भी आदी थे। लॉस एंजिल्स लेकर्स के पूर्व फॉरवर्ड ने अपनी किताब में लिखा है, ‘मैं अश्लील फिल्में देखने के लिए भाग गया था। वह भी तब जब मैं जहाज पर सवार था।’

39 साल के ओडम ने यह भी स्वीकार किया कि ड्रग लेने से उनकी महिलाओं से संबंध बनाने की लत और बढ़ जाती थी। ड्रग लेने के बाद मुझे महिलाओं से संबंध बनाने में और ज्यादा आनंद आता था। अक्टूबर 2015 में ड्रग की ओवरडोज के कारण ओडम अपने कमरे में अचेत पाए गए थे। उस समय उन्हें कोले कार्दशियन का साथ मिला था। हालांकि, तब दोनों अलग-अलग रह रहे थे। ओडम कहते हैं कि तब ईश्वर ने मुझे नई जिंदगी बख्शी थी।