माइक टायसन बॉक्सिंग की दुनिया में बड़ा नाम हैं। आज दुनिया भर में लोग उन्हें आइकन-आइडल मानते हैं। मगर एक वक्त था, जब उनके दोस्त मजाक उड़ाते थे। वह तब घर या स्कूल में इसकी शिकायत नहीं करते थे। बल्कि खुद ही उन लड़कों को मुक्का जड़कर सबक सिखाते थे। 1966 में जन्मा यह बॉक्सर 13 साल की उम्र तक 38 बार हुए गिरफ्तार किया गया था। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

# 1981-82 के जूनियर ओलंपिक्स में गोल्ड जीता। सबसे तेज नॉक आउट का रिकॉर्ड उनके नाम है। 8 सेकेंड्स में अपोनेंट को नॉक आउट किया। तब से किड डायनामाइट और आयरन माइट कहा जाने लगा।

# 18 साल में प्रोफेशनल बॉक्सिंग में एंट्री ली। 30 सेकेंड से ज्यादा उनके सामने कोई टिक नहीं पाता था। कई बार फाइट में वह इतने खतरनाक हो जाते थे कि सामने वाले के कान काट लेते थे।

# बचपन में वह तुतलाते थे। मजाक उड़ाया जाता, तो मां से शिकायत नहीं करते। अपना मामला खुद ही निपटाते। बदमाश बच्चों के मुक्का जड़ देते और उन्हें सबक सिखाते।

# क्रूर जिंदगी बिताने वाले टाइस को पक्षियों-जानवरों से खासा लगाव है। छोटे थे, तब कबूतरों के साथ खेलना पसंद था। एक बार किसी बड़े बच्चे ने कबूतर को नुकसान पहुंचाया, तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। 13 साल की उम्र तक वह 38 बार गिरफ्तार किए गए थे।

# 1992 में 18 साल की उम्र में मिस ब्लैक अमेरिका पीजेंट प्रतियोगी डेसैरी वॉशिंगटन के बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई। 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। तीन साल छह माह की सजा काटने के बाद रिहा किया गया।

# जेल में महिला अधिकारी संग सेक्स किया था। वह गर्भवती भी हुई थी। 1992 में बलात्कार के मामले में छह साल जेल की सजा सुनाई गई, लेकिन वह तीन साल की सजा काट कर बाहर आए। 1998 में फिर जेल गए। तब वह नौ महीने वहां रहे थे। इसी दौरान महिला अधिकारी संग उन्होंने सेक्स किया था।