मार्शल आर्ट का जिक्र होते ही हमारे जेहन में सबसे पहले कुंग फू किंग ब्रूस ली की यादें ताजा हो जाती हैं। वो जिस तरह का मार्श आर्ट करते थे उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता था। अपनी इस अद्भुत प्रतिभा से ब्रूस ली ने पूरी दुनिया में नाम कमाया, यहां तक कहा जाता है कि ब्रूस ली जैसा अब कोई दूसरा नहीं हो सकता। हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें ब्रूस ली जैसी ही रफ्तार और फुर्ती है।
खास बात है कि इस बच्चे की उम्र अभी महज 7-8 साल बताई जा रही है लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही इस लड़के ने सिक्स पैक बना लिए हैं। कमाल तो ये है कि इस बच्चे को अब लोग नन्हा ब्रूस ली कहना शुरू कर दिया है। इस बच्चे का नाम Ryuji Imai है, जो जापान का रहने वाला है। ये बच्चा ब्रूस ली का बड़ा फैन है और उनके स्टंट को हूबहू कॉपी करता है। इस बच्चे की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर इसके लाखों फॉलोवर्स हैं। इस बच्चे के वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है।
Ryuji के पिता बताते हैं कि महज एक साल की उम्र में ही उसने ब्रूस ली कि फिल्में देखना शुरू कर दिया था। 3 साल होते-होते उसने इसमें महारत हासिल कर ली। प्रतिदिन Ryuji Imai 90 मिनट की कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और स्कूल से आने के बाद वो एक घंटे रोज दौड़ते हैं। उनकी ट्रेनिंग में उनके माता-पिता ही उनका साथ देते हैं। Ryuji को लोग जापान का अगला महान मार्शल आर्टिस्ट बता रहे हैं। ये बात तो सच है कि इस बच्चे के मूब्स बेजोड़ हैं।
