भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती की एक फोटो शेयर की है। फोटो देखकर साफ पता लग रहा है कि धोनी वेस्ट इंडीज को वनडे सीरीज में हराकर बेटी जीवा को वक्त दे रहे हैं। धोनी की तरफ से जो फोटो पोस्ट की गई है उसमें उन्होंने नकली दाढ़ी-मूंछ लगा रखी है। देखिए फोटो-
Read Also: आस्ट्रेलियाई कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी को लगाई के 20 करोड़ की चपत
फेसबुक पर यह फोटो शुक्रवार (15 जुलाई) को पोस्ट की गई थी। फोटो को 7 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इससे पहले भी धोनी ने एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो को देखकर लोगों ने कुछ फनी रिएक्शन भी दिए थे। उसके साथ लिखा गया, ‘पापा धोनी इरफान को एक मौका और दे दो।’ इस ट्वीट को विरेंद्र सहवाग ने रीट्वीट किया था। यह रही वह फोटो-
Papa Irfan Pathan ko ek chance dedo pic.twitter.com/EDfci7Huzy
— Akshay (@akshaykatariyaa) May 16, 2016
धोनी इस वक्त परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें अक्टूबर तक कोई मैच नहीं खेलना है। धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे।