शुरुआत से ही खेल पर अपना दबदबा बनाते हुए कप्तान राहुल चौधरी के शानदार प्रदर्शन के दम पर तेलुगू टाइटंस ने शनिवार को वीवो प्रो-कबड्डी लीग के अपने दूसरे इंटरजोन मैच में यू-मुंबा को 37-32 से मात दी। लीग के सीजन-5 में अब तक खेले गए अपने 10 मैचों में टाइटंस की यह दूसरी जीत है। वहीं, शनिवार को बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राहुल ने टाइटंस के लिए कुल 13 रेड अंक हासिल किए।

कप्तान राहुल चौधरी ने पहली सफल रेड मारकर टाइटंस का खाता खोला। इसके बाद राहुल रेड मारते हुए आउट हो गए और ऐसे में यू-मुंबा ने अपना खाता खोला। अनूप कुमार और शब्बीर बाप्पू ने सफल रेड मारकर मुंबा को 4-2 से बढ़त दी।

यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, UP Yodha vs Haryana Steelers Match :

राहुल ने वापसी कर रेड मारते हुए और मुंबा के रेडर शब्बीर को आउट कर 6-4 से बढ़त ली। दोनों टीमों के बीच रोमांचक रहे पहले हाफ के मैच में पिछले सात मैचों में मात खाती आई टाइटंस मजबूत नजर आई।

अपनी रेडिंग और डिफेंस में सुधार करते हुए टाइटंस ने पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे पांच मिनट में मुंबा पर 17-12 से बढ़त बनाई। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए टाइटंस ने पहले की समाप्ति पर मुंबा को 19-15 से पीछे किया। इस चरण में टाइटंस ने एक बार मुंबा को ऑल आउट भी किया था।

अपने रेडर विकास के दम पर टाइटंस ने शानदार खेल दिखाते हुए और अच्छे डिफेंस के दम पर मुंबा को 27-20 से पीछे कर दिया। इस बीच शब्बीर ने टाइटंस को ऑलआउट कर मुंबा को टाइटंस के खिलाफ 15-27 के स्कोर पर ला खड़ा किया। अंतिम बचे आठ मिनट में मुंबा ने अच्छी वापसी करते हुए टाइटंस के खिलाफ स्कोर 27-27 से बराबर कर लिया। हालांकि, विकास और राहुल ने सफल रेड मारते हुए एक बार फिर स्कोर में 31-28 की बढ़त हासिल कर ली।

टाइटंस किसी भी हालत में अपने दूसरे इंटरजोन मैच में हारना नहीं हारना चाहती थी। अपने पिछले इंटरजोन मैच में उसे गुजरात फार्च्यूनजायंट्स से करारी शिकस्त मिली थी। अंतिम चार मिनट का खेल दोनों टीमों के लिए अहम था। इस बीच, राहुल ने अपनी टीम के साथ मुंबा को ऑल आउट कर 37-31 से बढ़त हासिल की। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए टाइटंस ने 37-32 से जीत हासिल की।

यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017 Live Score, Telugu Titans vs U Mumba Match :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”321″]

9:01 PM : तेलुगु टाइटंस ने मुकाबला 37-32 से जीता।

9:00 PM : मुंबा ऑलआउट।

8:58 PM : राहुल चौधरी ने लगातार दो रेड में अंक लिए। तेलुगु (34) के पास चार अंक की लीड।

8:57 PM : तेलुगु टाइटंस 32, यू मुंबा 29

8:55 PM : मुकाबला खत्म होने में 4 मिनट बाकी। इसी बीच यू मुंबा को टेक्निकल प्वाइंट मिला। तेलुगु 31, मुंबा 29

8:53 PM : तेलुगु की ओर से राहुल (11), सोमबीर (7)  अंक जुटा चुके हैं। इनके चलते तेलुगु लीड में।

8:52 PM : राहुल चौधरी ने फिर से शानदार रेड में 2 अंक लिए। तेलुगु 31, मुंबा 28

8:51 PM : तेलुगु के विकास ने रेड में अंक लेकर टीम को दो अंक की लीड दिलाई। मुंबा 27, तेलुगु 29

8:49 PM : मैच खत्म होने में 8 मिनट का समय बाकी। तेलुगु के पास 1 अंक की लीड शेष।

8:46 PM : मुंबा पिछले 5 मिनट में 8 प्वाइंट ले चुकी है। तेलुगु 27, मुंबा 25

8:44 PM : मुकाबले के 22वें मिनट में शब्बीर बापू ने रेड में दोनों डिफेंडर्स को आउट किया। तेलुगु ऑलआउट। मुंबा 25, तेलुगु 27

8:43 PM : तेलुगु टाइटंस ऑलआउट के करीब। विकास तंवर आउट। टाइटंस के पास दो खिलाड़ी शेष।

8:42 PM : मुंबा के नितिन मदाने रेड में 2 अंक जुटा चुके हैं। मुंबा (27) यहां से 7 अंक पीछे।

8:40 PM : सोमबीर ने कुलदीप सिंह को टैकल किया। तेलुगु 26, मुंबा 17

8:38 PM : तेलुगु के दर्शन कादियान ने सुपर टैकल में 2 अंक हासिल किए। विनोद कुमार की वापसी। तेलुगु 25, मुंबा 17

8:36 PM : टाइटंस की डिफेंस दो सुपर टैकल कर चुकी है। आज उनका डिफेंस बेहद शानदार कर रहा है। सोमबीर और विशाल भारद्वाज बेहतरीन खेल दिखाते हुए। तेलुगु 22, मुंबा 17

8:35 PM : मुंबा के कप्तान अनूप कुमार सुपर टैकल हुए। तेलुगु (21) को चार अंकों की लीड हासिल।

8:34 PM : राहुल चौधरी (9) सुपर टेन के बेहद करीब। तेलुगु 19, मुंबा 15

8:32 PM : दूसरा हाफ शुरू।

8:27 PM : पहले हाफ तक तेलुगु (19) के पास 4 अंकों की बढ़त।

8:25 PM : राहुल चौधीर आउट। मुंबा 15, तेलुगु 17

8:23 PM : मुंबा के निलेश सालुंके पिछले दो मैचों से कुछ खास नहीं कर सके हैं। टीम की ओर से अनूप ही सबसे अधिक 5 अंक जुटा सके हैं। तेलुगु 13, मुंबा 17

8:21 PM : सुपर रेड में तेलुगु के कप्तान राहुल चौधरी ने 3 अंक जुटाए। तेलुगु मैच में काफी आगे। मुंबा 11, तेलुगु 17

8:19 PM : तेलुगु टाइटंस के राहुल चौधरी और विशाल भारद्वाज मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए। यू मुंबा 10, तेलुगु 14

8:18 PM : डू ऑर डाई रेड में यू मुंबा ने विनोद कुमार को टैकल किया। सुरेंद्र सिंह ने टैकल किया। मुंबा 9, तेलुगु 12

8:16 PM : तेलुगु का रिव्यू खत्म। मुंबा 7, तेलुगु 12

8:14 PM : मैच के साढ़े नौ मिनट में यू मुंबा ऑलआउट। तेलुगु (12) पर 5 अंक की लीड।

8:12 PM : अनूप कुमार रेड में सिर्फ बोनस ही ले सके। राहुल चौधरी ने अनूप को रेड में आउट किया। तेलुगु 9, मुंबा 6

8:10 PM : यू मुंबा (4) मैच के 7वें मिनट तक 3 अंक से पिछड़ता हुआ। राहुल चौधरी 4 टच प्वाइंट ले चुके हैं।

8:08 PM : तेलुगु ने मैच का पासा पलटा। टीम 2 अंक की लीड पर। मुंबा 4, तेलुगु 6

8:05 PM : यू मुंबा ने तेजी से अंक बटोरने शुरू किए। मुंबा 4, तेलुगु 2

8:03 PM : राहुल चौधरी अगली रेड में टैकल हुए। मुकबला 1-1 की बराबरी पर।

8:02 PM : मैच का पहला प्वाइंट तेलुगु टाइटंस के कप्तान राहुल चौधरी ने लिया।

8:00 PM : मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

7:40 PM : यू मुंबा :

रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

7:30 PM : तेलुगु टाइटंस :

रेडर – अथुल एमएस, मोहसेन जाफरी, मुनीश, नीलेश सालुंके, विकास, विकास कुमार, विक्रांत, विनोथ कुमार

डिफेंडर – अमित सिंह चिल्लर, फरहद रहीमी, रोहित राणा, सोमबीर, विनोद कुमार

ऑलराउंडर – राकेश कुमार, विशाल भारद्वाज, राहुल चौधरी