वीवो प्रो-कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में शामिल हुई दोनों नई टीमों तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच बुधवार को खेला गया इंटर जोन मैच शुरू से लेकर अंत तक रोमांच और ऊर्जा से भरा रहा और अंत में यह 25-25 से ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के ट्रांस्टेडिया में खेले गए इस मैच में जोन-ए की हरियाणा और जोन-बी की थलाइवाज के बीच टक्कर बराबरी पर रही।
सुरजीत ने पहला सफल रेड मारकर हरियाणा का खाता खोला। इसके बाद विनोद और वजीर की रेड ने हरियाणा को थलाइवाज पर 3-1 से बढ़त दी। इस बीच के. प्रपंजन ने रेड मारते हुए थलाइवाज का खाता खोला। इसके बाद दोनों ही टीमों ने डिफेंस और रेड में अच्छा प्रदर्शन किया और बराबरी पर चलती रहीं। दोनों में से किसी भी टीम को कम नहीं आंका जा सकता था। एक समय पर दोनों टीमों ने 10-10 से बराबर कर ली थी, लेकिन हरियाणा के कप्तान सुरेंद्र नाडा ने अच्छे डिफेंस से अपनी टीम को 13-10 की बढ़त दी।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Gujarat Fortunegiants vs Telugu Titans Match :
दूसरे हाफ में एक समय पर हरियाणा ने मैच पर अच्छी पकड़ बना रखी थी, लेकिन प्रपंजन और विनीत कुमार ने अच्छी रेड मारकर थलाइवाज को हरियाणा पर 17-15 से बढ़त दे दी। विकास और प्रशांत ने रेड से दो अंक लेकर हरियाणा का स्कोर थलाइवाज के खिलाफ 16-17 कर दिया। इसके बाद फिर रेडिंग के लिए हरियाणा के पाले में आए प्रपंजन ने तीन अंक हासिल किए। हालांकि, उन्हें इसकी पुष्टि के लिए रिव्यू का सहारा लेना पड़ा और रीव्यू के सफल होने के बाद थलाइवाज ने हरियाणा को 19-16 से पीछे किया।
हरियाणा ने हालांकि, हार नहीं मानी और अपनी कोशिश जारी रखी। अंतिम आठ मिनट में हरियाणा ने अपना खेल सुधारा और थलाइवाज के खिलाफ स्कोर 20-21 कर लिया। अंतिम चार मिनट में दोनों टीमों का स्कोर 22-22 से बराबरी पर था।
मैट पर बचे थलाइवाज के तीन खिलाड़ियों ने खंडोला को सुपर टैकल करते हुए बढ़त बनाई, लेकिन आशीष चोकर ने रेड मारकर तीन अंक हासिल करते हुए हरियाणा को 25-24 से बढ़त दिला दी। डोंग ली ने थलाइवाज के लिए बोनस अंक लेकर स्कोर 25-25 से बराबर कर लिया और इसी स्कोर पर मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने 12 रेड अंक, 10 टैकल अंक हासिल किए। थलाइवाज के खाते में दो ऑल आउट अंक आए, वहीं हरियाणा ने 3 और थलाइवाज ने एक अतिरिक्त अंक हासिल किए।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Haryana Steelers vs Tamil Thalaivas Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”315″]
9:00PM : रोमांचक मैच में 25-25 की बराबरी पर खत्म।
8:59 PM : तमिल थलाइवाज ने हरियाणा (23) को ऑलआउट किया। तमिल (24) फिर से लीड में।
8:56 PM : मुकाबला खत्म होने में 3 मिनट बाकी। इसी बीच डू ऑर डाई रेड में तमिल नाकाम। हरियाणा (23) दूसरे हाफ में पहली बार लीड में आई।
8:52 PM : तमिल पिछले 7 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इसी बीच हरियाणा को फिर से टेक्निकल प्वाइंट मिला। स्कोर 22-22 से बराबर।
8:49 PM : तमिल दूसरे हाफ में लगातार खुद को लीड में रखे हुए। इसी बीच हरियाणा को टेक्निकल प्वाइंट मिला। तमिल 22, हरियाणा 21
8:46 PM : हरियाणा (20) शानदार वापसी करते हुए। तमिल (21) के पास अब लीड 1 अंक की रह गई है। तमिल की ओर से प्रपंजन 7 अंक लेकर अकेले लड़ते दिख रहे हैं।
8:44 PM : हरियाणा के सुरेंद्र सिंह ने रेड में 1 अंक लिया। यहां से तमिल (20) के पास 2 अंक की लीड शेष।
8:42 PM : सुरेंद्र नाडा और प्रपंजन दोनों मैच के 30वें मिनट तक 6-6 अंक जुटा चुके हैं। हरियाणा 16, तमिल 20
8:39 PM : विनीत कुमार 7 खाली रेड कर चुके हैं। तमिल (20) के पास 4 अंक की बढ़त। इसी बीच राकेश सिंह रिप्लेस।
8:36 PM : प्रपंजन ने सुपर रेड में 2 अंक जुटाए। तमिल 19, हरियाणा 16
8:34 PM : मैच बेहद कांटे की टक्कर का चलता हुआ। हरियाणा ने तेजी से 2 अंक जुटाए। तमिल 17, हरियाणा 16
8:31 PM : हरियाणा ऑलआउट। यहां से तमिल 3 अंक की लीड पर। हरियाणा 14, तमिल 17
8:30 PM : प्रपंजन कोर्ट पर वापस। तमिल थलाइवाज (11) ने बढ़त की लीड 1 अंक कम की।
8:28 PM : दूसरे हाफ का पहले दो मिनट का खेल हो चुका है। गुजरात (14) ने 4 प्वाइंट्स की लीड बना रखी है।
8:22 PM : हरियाणा के सुरेंद्र ने 5 अंक जुटाए। हरियाणा (13) के पास पहले हाफ तक 3 अंक की लीड।
8:20 PM : ज्योन ली ने टो टच से मुकाबला 10-10 की बराबरी पर किया।
8:17 PM : मामला बेहद करीबी चल रहा है। पहला राउंड खत्म होने में 4 मिनट बाकी। हरियाणा के पास 4 रेड और 6 टैकल प्वाइंट्स। तमिल 8, हरियाणा 10
8:15 PM : हरियाणा स्टीलर्स (9) ने दो खाली रेड कर ली है। टीम के पास 2 अंक की बढ़त।
8:12 PM : सुरेंद्र नाडा के पास अभी तक 1 ही रेड अंक है। वहीं तमिल (6) दो प्वाइंट्स से पीछे।
8:11 PM : अमित हुड्डा ने टीम को एक अंक दिलाया। हरियाणा के पास 1 अंक की बढ़त।
8:09 PM : हरियाणा ने मुकाबले में 2 अंक की बढ़त बना ली है। प्रपंजन बेंच पर।
8:04 PM : हरियाणा ने 3 प्वाइंट्स के साथ बढ़त बना ली है, जबकि तमिल सिर्फ 1 ही अंक जुटा सका है।
8:01 PM : मैच का पहला प्वाइंट हरियाणा ने जुटाया। सुरजीत सिंह की सफल रेड।
8:00 PM : तमिल थलाइवाज ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
7:40 PM : तमिल थलाइवाज :
रेडर – भवानी राजपूत, डोंग ज्योन ली, के. प्रांपजन, एम थिवाकरण, सारंग अरुण देशमुख, सोमबीर, विनीत शर्मा, वालिद अल हसन
डिफेंडर – अमित हुड्डा, अनिल कुमार, अनिल कुमार, सी अरुण, दर्शन जे, मुगीलन, राजेश, संकेत चवन, टी प्रभाकरण, विजय कुमार, विजिन थांगादुरई
ऑलराउंडर्स – अनंथकुमार, चेन सिक पार्क, प्रथाप, सुजीत महाराणा
7:30 PM : हरियाणा स्टीलर :
रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर
डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार
ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।

